April 30, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

कर्पूरी जयंती समारोह की जदयू ने की तैयारी

कर्पूरी जयंती समारोह की जदयू ने की तैयारी
महुआ। रेणु सिंह
पटना में जदयू द्वारा बुधवार को आयोजित कर्पूरी जयंती समारोह की तैयारी पुरी कर ली गई है। पार्टी के नेताओं द्वारा कार्यक्रम के पूर्व संध्या पर मंगलवार को गांव गांव घूम कर लोगों को पटना चलने का न्योता दिया गया।
पार्टी के प्रदेश महासचिव जागेश्वर राय ने बताया कि कर्पूरी जयंती समारोह में वैशाली जिला की अहम भूमिका होगी। यहां से काफी संख्या में लोग कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। जिले के महुआ सहित विभिन्न प्रखंडों से पटना के लिए गाड़ियां खुलेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.