चंद्रिका अत्री महुआ एसडीओ का संभालेंगी कार्यभार
चंद्रिका अत्री महुआ एसडीओ का संभालेंगी कार्यभार
महुआ। रेणु सिंह
यहां आइएएस एसडीओ अपूर्वा त्रिपाठी को केरल में स्थानांतरण होने के बाद पुनः आइएएस चंद्रिमा अत्री को पदभार सौंपा गया है। यहां एक बार फिर आइएएस एसडीओ को आने को लेकर लोगों में खुशी है।
मंगलवार को सरकार द्वारा जारी निर्देश में दरभंगा सदर एसडीओ आइएएस चंद्रिमा अत्री को महुआ एसडीओ का पदभार दिया गया है। यहां लोगों ने नए एसडीओ को आने पर खुशी जताई है। लोगों का कहना है कि उनके कार्यकाल में महुआ अनुमंडल में विकास का कार्य तेजी से आगे बढ़ेगा।
