April 30, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

सामाजिक न्याय व समरसता के प्रतीक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित करने लिए प्रधान मंत्री को भाजपा नेताओं ने बधाई

सामाजिक न्याय व समरसता के प्रतीक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित करने लिए प्रधान मंत्री को भाजपा नेताओं ने बधाई

रिपोर्ट सुधीर मालाकार।,ग्रुप एडीटर एनआर इंडिया news 
वैशाली ! हाजीपुर ,जननायक कर्पूरी ठाकुर को केंद्र द्वारा भारत रत्न सम्मान देने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के प्रति आभार प्रकट किया ।भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ प्रेम सिंह कुशवाहा ने कहा कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न का सम्मान पूरे बिहार के लिए सम्मान का प्रतीक है।

आज पूरे बिहार के अति पिछड़ा ,पिछड़ा समाज के लोग प्रधानमंत्री को इस कार्य के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं । भाजपा जिला प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार सिंह ने कहा जननायक कर्पूरी ठाकुर ने अपने मुख्यमंत्री काल में संवैधानिक प्रावधानों का अनुपालन करते हुए सामाजिक ,आर्थिक आधार पर 26 फिसदी आरक्षण की व्यवस्था सुनिश्चित की थी । इस व्यवस्था में सामान्य वर्ग (स्वर्ण )के गरीब को आर्थिक आधार पर तीन प्रतिशत आरक्षण की स्वीकृति प्रदान की गई थी ,जो बिहार की उस समय की जनसंख्या की लिहाज से आरक्षण का प्रावधान न्याय उचित और तर्कसंगत था । इस प्रकार आर्थिक आधार पर आरक्षण व्यवस्था की नीव जननायक कर्पूरी ठाकुर जी ने रखी थी ।जननायक ने अपने कार्यकाल में बहुत सारे कार्य किए जैसे अलाभ कारी जोत से मालगुजारी समाप्त की । मैट्रिक के परीक्षा में अंग्रेजी के अनिवार्यता को खत्म की । हाई स्कूल तक की पढ़ाई के लिए सभी बच्चों की फीस माफी किया ।सामाजिक आर्थिक आधार पर बिहार सरकार की सेवा में आरक्षण देना ।नदियों की घाटों पर लगने वाले सेवा कर को समाप्त करना । प्राथमिक विद्यालय में सभी बच्चों को किताब ,कॉपी ,पेंसिल देना सहित कई असाधारण कार्य कर्पूरी जी ने अपने जीवन काल में किया था । अगर आज देश में अति पिछड़ा का बेटा प्रधानमंत्री नहीं होता तो शायद यह सपना भी पूरा नहीं होता ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.