April 30, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

जन्म शताब्दी पर श्रद्धापूर्वक याद किए गए जननायक कर्पूरी ठाकुर

जन्म शताब्दी पर श्रद्धापूर्वक याद किए गए जननायक कर्पूरी ठाकुर ।

रिपोर्ट सुधीर मालाकारग्रुप एडीटर, एसकेके न्यूज़ 

वैशाली ! महुआ ,प्रखण्ड क्षेत्र के कदम चौक सिंघाड़ा में चलो पढ़े अभियान के तत्वाधान में पूर्व मुख्यमंत्री और महान समाजवादी नेता कर्पूरी ठाकुर की जन्म शताब्दी पर श्रद्धापूर्वक याद पूर्वक याद किए गए।
इस अवसर पर लोगों ने उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि कर उन्हें याद किया।
उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि श्री ठाकुर ने पूरा जीवन समाज और देश की सेवा में लगा दिया।
भारत सरकार द्वारा कर्पूरी ठाकुर जी को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न दिए जाने की घोषणा पर लोगों ने गर्व की अनुभूति करते हुए केंद्र सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर अभियान के संयोजक प्रदीप सोनी, डॉ कामेश्वर प्रसाद गुप्ता, पैक्स अध्यक्ष शिवनाथ सिंह, मदन प्रसाद, शंभू लगाकर, संजीत कुमार, पूर्व सरपंच शंभू पंडित, मो इरशाद अहमद, कृष्णा अग्रवाल, राम स्वार्थ साह, अमित सोनी, रजनीश कुमार, नरेश राय,बिट्टू कुमार, बाबा ललित राय, रामनाथ साह , प्रमोद पंडित सहित अन्य लोगों ने भी अपना विचार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.