April 30, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

महुआ के कर्पूरी भवन में लोगों ने जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया

महुआ के कर्पूरी भवन में लोगों ने जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया

रिपोर्ट :राजकमल जयसवाल, महुआ वैशाली 

वैशाली : ।महुआ प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न भागों में जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती समारोह पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महुआ के कर्पूरी भवन में लोगों ने जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अमर गुप्ता एवं संचालन सुमित सहगल ने किया। इस अवसर पर लोगों ने कहा कि जननायक कर्पूरी गरीबो के नेता थे। उन्होंने हमेशा गरीबों की मदद की वही जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिए जाने का लोगों ने स्वागत किया है और इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया। इस कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि छोटेलाल गुप्ता, मनोज जायसवाल, मुकेश कुमार, रमन कुमार, गणेश सिंह, राजकमल जायसवाल, अशोक जयसवाल, श्री भगवान चौधरी, अभिषेक जायसवाल, प्रेम चौधरी, अजय गुप्ता, रालोजपा के जिला अध्यक्ष मनोज सिंह, प्रमोद पासवान, ब्रह्मदेव राय साहिल ठाकुर,ओमप्रकाश ठाकुर , विनोद शुक्ला, मो. आसिफ आदि उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.