महुआ अनुमंडल स्तरीय प्रतियोगिता में आदर्श पब्लिक स्कूल के छात्र छात्राओं ने मारी बाजी ।
महुआ अनुमंडल स्तरीय प्रतियोगिता में आदर्श पब्लिक स्कूल के छात्र छात्राओं ने मारी बाजी ।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।
वैशाली !महुआ, गणतंत्र दिवस के पूर्व महुआ अनुमंडल स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था ।इस प्रतियोगिता में अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों से छात्र छात्राओं ने भाग लिया।
भाषण प्रतियोगिता में महुआ प्रखंड क्षेत्र के सूरतपुर ग्राम स्थित आदर्श पब्लिक स्कूल के छात्र आदित्य कुमार ने प्रथम स्थान वहीं दुर्गा ने द्वितीय स्थान प्राप्त की ।इसी विद्यालय की पंचम वर्ग के छात्र तेजस्वी तृतीय स्थान प्राप्त किया ।बताते चले की के 20 जनवरी को मिर्जानगर ग्राम में युवा चेतना मंच के बैनर तले आयोजित क्विज प्रतियोगिता में आंचल व दुर्गा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया था। छात्र-छात्राओं के प्रतियोगि परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर जहां विद्यालय के प्राचार्य शंकर मालाकार ने बधाई दी है ,वही अभिभावको में हर्ष देखा जा रहा है । विभिन्न प्रतियोगि परीक्षा में भाग लेने से विद्यार्थियों के शैक्षणिक, बौद्धिक एवं चारित्रिक विकास हो पता है ।सफल प्रतिभागियो को प्रदाधिकारियों ने उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी है।
