बांदे वि० में ठंड से 3 बच्ची अस्वस्थ एवं NPS जंदाहा आभा कुमारी का ठंड से निधन ।
बांदे वि० में ठंड से 3 बच्ची अस्वस्थ एवं NPS जंदाहा आभा कुमारी का ठंड से निधन ।
पाठक जी की हिटलरी फरमान ने एक की ली जान तो कई की हालत गंभीर ।
रिपोर्ट ; आदिल शाहपुरी, जिला रिपोर्टर वैशाली, एनआर इंडिया न्यूज़
वैशाली बिहार के कई जिला शीत लहर की चपेट में आ गया है जहां का जनजीवन इस करके की ठंड से अस्त व्यस्त बना हुआ है और इस ठंड को देखते हुए जिला अधिकारी ने वर्ग 1 से लेकर 8 तक के सरकारी एवं गैर सरकारी विधालय को बंद कर दिया गया है लेकिन शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के के पाठक विद्यालय को खोलने का हिटलरी फरमान जारी करते हुए विद्यालय को समय से खोलने और बन्द करने का आदेश भी दे दिये हैं ज्ञात हो कि उनके फरमान से स्कूल तो खुल गया और ठंड भी बढ़ गया लेकिन इस ठिठुरन में बच्चे ठंड से कांपती शरीर में विधालय आने पर मजबूर साथ इसी क्रम में कहीं पढ़ने वाले छात्र एवं छात्राओं की ठंड से हालात खराब हो जाती है और ठंड के चपेट में आ जाते हैं
जिस से समाज के गरीब परिवार को रुपए का बोझ उठाना पड़ता है सारा दिन कपकपी में गुज़र रहा है इस कारण कई विद्यालय में कई रसोईया एवं शिक्षक एवं शिक्षिकाओं की आकस्मिक निधन भी सुनने को और देखने को मिल रही है ज्ञात हो कि जंदाहा एनपीएस विद्यालय महीसोर की शिक्षिका आभा कुमारी की आज ठंड के कारण आकस्मिक निधन हो गया तथा बंदे विद्यालय के कई बच्चियों की ठंड से हालत खराब हो गई जिसको शिक्षक एवं शिक्षिकाओं प्राथमिक उपचार कर एवं आग से शरीर को सेक कर जान बचाई गई। गौरतलब बात यह है कि जिस जिला के अधिकारी विधालय को बंद कर दिए हैं उन पर पाठक जी नोटिस जारी कर संज्ञान ले ली है अब इस पर सरकार ही जवाब देगी के शिक्षक , शिक्षिकाएं एवं छात्र , छात्राएं ठंड से मरेंगे या जिंदा रहने का कोई फरमान लाया जाएगा।
