March 15, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

दिव्यांग जनों को आत्मनिर्भर बनाएं..पद्मश्री डॉक्टर विमल जैन

दिव्यांग जनों को आत्मनिर्भर बनाएं….
पद्मश्री डॉक्टर विमल जैन
पटना
दिव्यांग जनों को मौजूदा स्थिति में सुधार लाने हेतु केंद्र ,राज्य सरकार और आम जनों ने भी कमर कस लिया है वैसे हमने भी इन लोगों के सेवा में शिक्षा प्रशिक्षण और उनके स्वास्थ्य चिकित्सा की कई वर्षों से सेवा करता रहा हू।अपने संस्थाओं के द्वारा उनकी शिक्षा प्रशिक्षण दिलवाता रहा हूं
यह बातें टी 20 फॉर फाउंडेशन द्वारा आयोजित “आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते दिव्यांग जनों के कदम” विषय को संबोधित करते हुए पद्मश्री डॉक्टर विमल जैन ने कही।

मुख्य अतिथि खादी ग्रामोद्योग आयोग के निदेशक डॉक्टर मोहम्मद हनीफ मेवाती ने कहा की दिव्यांग जनों की सेवा करना हम सबों का कर्तव्य होता है साथ ही उन्हें आत्मनिर्भर बनाने हेतु खादी ग्रामोद्योग आयोग द्वारा हम लोग कई प्रशिक्षण कार्यक्रम और उनको आयोग के द्वारा आत्मनिर्माण बनाने के लिए अनुदान हर उद्योग में दे रहे हैं ताकि दिव्यांग जनों को अपने पैरों पर खड़ा होने का शुभ अवसर प्राप्त हो और वह आत्मनिर्भर बन सके।इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के निदेशक प्रमुख डॉ अनिल सुलभ ने कहा कि हमारी संस्थान दिव्यांग जनों को प्रशिक्षण देकर के उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का काम करीब 30 वर्षों से कर रही है।

“आत्मनिर्भर की ओर बढ़ते दिव्यांग जनों के कदम” विषय को संबोधित करने वालों में विशिष्ट अतिथि आध्यात्मिक सक्षम समिति के अध्यक्ष कमल नोपानी, टी 20 फॉर के प्रबंध निदेशक मंजू कुमारी, निदेशक डॉक्टर कुमारी सुरभि,मुकेश शाह एवं राजेंद्र जी, समाजसेवी ममता साह आदि ने संबोधित भी किया। इस अवसर पर आए हुए सैकड़ो दिव्यांग जनों और आगंतुक अतिथियों को स्वागत भाषण कला सांस्कृतिक पुरुष व वरिष्ठ पत्रकार विश्वमोहन चौधरी “संत” ने किया।
कार्यक्रम के अंत में टी 20फॉर फाउंडेशन के प्रबंध निदेशक मंजू कुमारी को समाजसेविका ममता शाह एवं मुकेश शाह ने दो लाख रुपए का चेक प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.