हरेश कुमार सिंह के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित गांव चलो अभियान चलाया गया।
हरेश कुमार सिंह के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित गांव चलो अभियान चलाया गया।
बिदुपुर। राघोपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत कंचनपुर एवं सहदुल्लहपुर धोबौली पंचायत में भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी किसान मोर्चा हरेश कुमार सिंह के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित गांव चलो अभियान चलाया गया। गांव चलो अभियान में लोगों से मिलते हुए भाजपा नेता हरेश कुमार सिंह ने कहा कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के कुशल मार्गदर्शन में केन्द्र सरकार ने भारत के किसानों, मजदूरों, युवा एवं महिलाओं के हित में व्यापक योजनाएं चलाई है जिसका प्रत्यक्ष लाभ आम लोगों को मिला रहा है एवं संपूर्ण भारत तेजी से विकास करते हुए विश्व की पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था बनी है। देश के ग्यारह करोड़ से अधिक किसानों को किसान सम्मान निधि का लाभ मिला है। मुद्रा योजना के द्वारा सिर्फ बिहार के युवाओं की आर्थिक तरक्की के लिए चार लाख करोड़ रुपए मिले है, बिहार के अति पिछड़े समाज के दो लाख पचास हजार लोगों को दो लाख तक पुंजीगत सहायता विश्वकर्मा योजना, बिहार के महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों के द्वारा छतीस हजार करोड़ रुपए से आत्मनिर्भर बनाने में मदद, ग्राम सड़क के लिए इक्कीस हजार करोड़ रुपए, ग्रामीण स्वास्थ्य सुविधा के लिए नौ सौ चौरासी करोड़, मेडिकल कॉलेज में पिछड़े वर्ग के लोगों को सत्ताइस फीसदी आरक्षण की व्यवस्था, बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर से संबंधित पंचतीर्थ का भव्य जीर्णोद्धार के साथ साथ लंदन में अम्बेडकर स्मारक का लोकार्पण एवं पांच सौ वर्षों के संघर्ष को विराम देकर भव्य राम मंदिर का निर्माण एवं भगवान श्रीराम की भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह की वैश्विक प्रसिद्धि देकर सवर्ण समाज के आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं को पढ़ाई एवं नौकरी में दस प्रतिशत आरक्षण के साथ ही गरीब, मजलुम को आयुष्मान भारत योजना में बिहार के एक करोड़ से ज्यादा लोगों को पांच लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज कर बिहार के विरासत जननायक कर्पूरी ठाकुर जी को भारत रत्न सम्मान देकर बिहार को गौरवान्वित होने का सुअवसर मिला है। गांव चलो अभियान में मुख्य रूप से ओ बी सी मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राहुल कुशवाहा, बिदुपुर पश्चिमी मंडल महामंत्री आनंदी सिंह कुशवाहा,बुथ अध्यक्ष राज कुमार सिंह,बी एल ओ रौशन कुमार, अंजलि कुमारी, बब्लू सिंह,चन्नु सिंह,जनक सिंह,राम राज सिंह, रामचन्द्र सिंह,शिव लाल सिंह, लालदेव सिंह, विरेन्द्र ठाकुर, अनिल साह,पेन्टर शर्मा,भोला भगत, रंजीत चौधरी,राम बाबु साह, कौशल राय, पप्पु राय,असलम खलीफा सहित काफी संख्या में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने गांव चलो अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाई एवं लोगों से भारत के लोकप्रिय जननायक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मिशन चार सौ पार के लिए आशीर्वाद मांगा।
