April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

श्रद्धा भक्ति के साथ की गई मां सरस्वती की पूजा ।

श्रद्धा भक्ति के साथ की गई मां सरस्वती की पूजा ।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।

वैशाली !हाजीपुर, बसंत शुभ पंचमी मां सरस्वती के पूजन उत्सव बड़े श्रद्धा भक्ति के साथ जिले के सभी शिक्षण संस्थाओं निजी स्थानो पर श्रद्धा भक्ति के साथ बनाई गई। बसंत पंचमी सनातन धर्म में बड़ा ही शुभ दिन माना जाता है ।ऋतुओं के राजा बसंत की आगमन ,कोयल की कूक ,आमों की मंजर लिए हुए सारा वातावरण खुशनुमा बना हुआ है । इस बार आयोजित बसंत पंचमी सरस्वती पूजा के अवसर पर बीच-बीच में होने वाली बारिश ने खलल डाल दी, जिसके कारण व्यवधान देखने को मिला ।वर्षा के बावजूद भी शिक्षा अध्यनरत विद्यार्थियों ने मां सरस्वती की पूजा अर्चना की। प्रसाद वितरण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। महुआ प्रखंड के विभिन्न हिस्सों में मां सरस्वती की पूजा अर्चना बड़े ही भक्ति भाव के साथ आयोजित की गई ।प्रखंड क्षेत्र के आदर्श पब्लिक स्कूल सूरतपुर में प्राचार्य शंकर मालाकार के नेतृत्व में, सृजन पब्लिक स्कूल छतवारा में प्राचार्य धर्मेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में ,संत जोसेफ स्कूल सिंघाड़ा में सत्येंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में, मां गायत्री पब्लिक स्कूल सिंघाड़ा में जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में आयोजित सरस्वती पूजा बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाए गए ।कई विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए, वहीं कई विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रम को वर्षा के कारण रद्द करना पड़ा, जिसे अगले दिन आयोजित किए जाएंगे। 15 फरवरी से आयोजित मैट्रिक की परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों ने अपने-अपने घरों पर मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर अपनी निर्धारित परीक्षा केंद्र के लिए प्रस्थान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.