बेटी की शादी के पहले ही चोरों ने किया पिता का अरमान चूर
बेटी की शादी के पहले ही चोरों ने किया पिता का अरमान चूर
महुआ। रेणु सिंह
घर में बेटी की शादी होनी थी। रविवार को तो रिंग शिरोमणि का विधान भी होना था। जबकि दो दिन पूर्व चोरों ने घर का सारा सामान बटोर कर पिता के अरमान को चूर कर दिया। शुक्रवार को यहां कन्हौली धनराज के वार्ड संख्या 3 में विजय शर्मा के यहां लोग अवाक थे।
घर में मुन्ना शर्मा और रीता शर्मा की पुत्री नीलू की शादी की तैयारी चल रही थी। जिसके लिए सारे सामानों की खरीदारी की गई थी। घर के लोगों ने बताया कि रविवार को तो पुत्री की रिंग शिरोमणि भी होना था। जिसके लिए वह शुक्रवार को ही वर पक्ष के यहां जाने वाले थे। जबकि इसके पूर्व चोरों ने उनके सारे अरमानों पर पानी फेर दी। घटनास्थल पर पहुंचे रालोजद के वरीय नेता ब्रजेंद्र कुमार उर्फ पप्पू, गणेश शुक्ला, सुनील सिंह आदि ने बताया कि इस चोरी की घटना से मुन्ना शर्मा और उनकी पत्नी रीता देवी का पूरा अरमान चूर हो गया है। वह पुत्री की शादी के लिए गहने व अन्य सामानों की खरीदारी कर रखे थे। सारे को चोर ले गए। चोर उसी घर में रखें पारंपरिक हथियार को भी एकत्र कर रखा था। जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि अगर घर के लोग अगर निकलते तो वह हमला भी करता।
