आर के डेयरी ने आयोजित की “साथी सम्मान समारोह” ।
आर के डेयरी ने आयोजित की “साथी सम्मान समारोह” ।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार
वैशाली! महुआ, नगर क्षेत्र के महुआ हाजीपुर मार्ग में कढ़निया में अवस्थित आर के डेयरी के तत्वाधान में साथी सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया । साथी सम्मान समारोह कार्यक्रम का उद्घाटन शिक्षाविद अभय कुमार आर्य ,पत्रकार नवनीत कुमार ,सुधीर मालाकार ,आर डेयरी के निदेशक रणधीर कुमार एवं दंत चिकित्सक डॉ अजय कुशवाहा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर की । सभी सम्मानित अतिथियों को डेयरी के निदेशक रणधीर कुमार ने शॉल एवं पुष्पहार से स्वागत किया ।कार्यक्रम का संचालन डॉ अजय कुमार कुशवाहा ने की ।समारोह में बड़ी संख्या में डेयरी व्यवसाय जुड़े वितरक, दुकानदार एवं शुभचिंतक उपस्थित हुए ।समारोह को संबोधित करते हुए अभय कुमार आर्य ने कहा कि जिस प्रकार अंगद ने भरी सभा में रावण को चुनौती देते हुए कहा था ,आपका कोई भी योद्धा उसके पांव उखड़ दे तो मैं स्वामी सहित हार स्वीकार करते वापस चला जाऊंगा ,उसी प्रकार आरके डायरी की ओर से मैं आपको वचन देता हूं कि किसी भी प्रकार के शिकायत होने पर डेयरी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी ।सभी उपस्थित वक्ताओं ने डेयरी के विकास की मंगल कामना की ।सभी डेयरी व्यवसाय से जुड़े वितरक को शॉल,डायरी ,पुष्पहार से सम्मानित किया गया। सामुहिक प्रीति भोज के साथ सम्मान समारोह का समापन हुआ।
