महुआ में 25 फरवरी को तेजस्वी यादव की जन विश्वास यात्रा
महुआ में 25 फरवरी को तेजस्वी यादव की जन विश्वास यात्रा
।(महुआ विधायक डॉ मुकेश रौशन ने की स्थल निरीक्षण ) रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।
वैशाली !महुआ , राष्ट्रीय जनता दल के युवा क्रांतिकारी वरिष्ठ नेता व बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का महुआ में 25 फरवरी को आगमन हो रहा है ।यह कार्यक्रम जन विश्वास यात्रा के अंतर्गत जन भावनाओं को विश्वास हासिल करने के लिए बिहार के विभिन्न हिस्सों में आयोजित की जा रही है ।यह कार्यक्रम वैशाली जिले के महुआ के ऐतिहासिक गांधी मैदान में 25 फरवरी 2024 को दिन के 11:00 बजे आयोजित है।तेजस्वी यादव की सभा को लेकर राजद कार्यकर्ता भारी उत्साह दिखने को मिला। महुआ के लोकप्रिय राजद विधायक डॉ मुकेश रौशन ने अपने विधानसभा क्षेत्र महुआ एवं चेहराकला प्रखंड के सभी कार्यकर्ताओं की बैठक वी सेलिब्रेशन मैरिज हॉल में की । उसके बाद सभा स्थल महुआ के ऐतिहासिक गांधी मैदान का भी निरीक्षण किया ।मीडिया से बात करते हुए विधायक डॉ रौशन ने कहा कि जिस प्रकार बिहार की जनता के आकांक्षाओं का कुठाराघात हुआ है ,लोकतंत्र का गला घोटा गया है ,उसके खिलाफ पूरे बिहार में जन आक्रोश है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 17 वर्षों के शासनकाल जो काम नहीं हुआ, वह मात्र 17 महीने में हुआ। 5 लाख लोगों को रोजगार माहिया कराया गया ,जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है ।जातीय गणना कराई गई ,उसके बाद पिछड़ा ,अति पिछड़ा ,दलित को आरक्षण 75% दी गई, जिससे घबराकर भाजपा के लोगों ने किसी भी तरह स्थिर सरकार को तोड़ने का काम किया है। उन्होंने अपने तीन विधायकों के दल बदलने का प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि जो लोग राजद को छोड़कर गए हैं,उनको आने वाले वक्त में जनता सबक सिखा देगी।अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डॉ रौशन ने कहा विधानसभा चुनाव के बाद तेजस्वी यादव की प्रथम सभा हो रही है ,इसलिए सभी कार्यकर्ताओं को तन मन से लगकर इस कार्यक्रम को सफल बनाना है। कार्यक्रम के अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष मो नसीम रब्बानी एवं संचालन सफदर इरशाद, इस मौके पर जिला अध्यक्ष बैद्यनाथ सिंह चंद्रवंशी, रामाशंकर यादव ,प्रदीप यादव, रणविजय यादव ,नगर अध्यक्ष श्रीकांत यादव ,प्रकाश यादव, विजय रोशन, केदार यादव ,भोला सिंह, सरफराज एजाज, सुबोध राय, मिंटू यादव ,रंजन यादव .मुकेश यादव वार्ड संघ प्रखंड अध्यक्ष महुआ, विपिन यादव, प्रमोद कुमार, सरोज यादव, संजय कुमार, सविंदर यादव, खुर्शीद आलम, मोहम्मद अकबर, देव प्रसाद यादव, उपिंद्र राय, मोहम्मद शाहिल, रम्भू राय, मोहम्मद एजाज अहमद, के साथ सैंकड़ो लोग उपस्थित थे।
