मांगलिक समारोह में पहुंची डॉ आसमा परवीन, कन्या को दिया आशीर्वाद ।
मांगलिक समारोह में पहुंची डॉ आसमा परवीन, कन्या को दिया आशीर्वाद ।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।
वैशाली !महुआ, जनता दल यू प्रदेश महासचिव व महुआ विधानसभा से एनडीए पूर्व प्रत्याशी डॉ आसमा प्रवीण अपने विधानसभा क्षेत्र महुआ प्रखंड के जहांगीरपुर सलखन्नी पंचायत अंतर्गत चांदपुरा में मांगलिक समारोह में पहुंची, जहां पर चांदपुर निवासी संजीत सिंह और रीना देवी की सुपुत्री वर्षा रानी की शादी भवनटोली , गोरौल निवासी लक्ष्मी नारायण सिंह के सुपुत्र सतीश कुमार रंजन के बीच संपन्न हुआ।इस मौके पर बड़ी संख्या में गण्यमान व्यक्ति उपस्थित थे । डॉ आसमा परवीन ने व्यक्तिगत रूप से कन्या वर्षा रानी से मिलकर आशीर्वाद दिया उनके नव दांपत्य जीवन की मंगल कामना की । इस मौके पर जदयू नेता उमेश कुमार सिंह ,रामसागर सिंह, मनोज कुमार राय, मुखिया प्रतिनिधि दिलीप राय ,पारसमणी, शंभू कुमार संजय कुमार लखींद्र सिंह ,राकेश सिंह सहित अन्य व्यक्ति उपस्थित थे ।
