April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

डॉ जोश कननाईमिल बालिका फुटबॉल फाइनल मैच में पटोरी की टीम ने मारी बाजी।

डॉ जोश कननाईमिल बालिका फुटबॉल फाइनल मैच में पटोरी की टीम ने मारी बाजी।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार।

शाहपुर पटोरी (समस्तीपुर) दलित विकास समिति के तत्वाधान में डॉ जोश कननाइमिल बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन आचार्य नरेंद्र देव महाविद्यालय खेल मैदान में की गई । इस टूर्नामेंट में मिथिलांचल दलित विकास समिति पटोरी एवं काशी दलित के ए पी डी दलित विकास समिति खगड़िया के बालिकाओं के बीच शानदार फुटबॉल खेल देखने को मिला । खेल का उद्घाटन पूर्व जिला परिषद सदस्य संजय राम एवम राज्य समन्वयक संतोष कुमार ने हरी झंडी दिखाकर किया ।इस मौके पर संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि ग्रामीण अंचल के प्रतिभाओं को निखारने के लिए इससे अच्छा दूसरा तरीका नहीं हो सकता। यहां पर खेल-खेल की भावना से बालिकाएं भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा सकती हैं ।उनके अंदर छिपी हुई प्रतिभा को निखारने का आयोजन बीच में प्रतिस्पर्धा को स्थापित करना है । कार्यक्रम का संयोजन संस्थान के सचिव नवल भक्त ने की। दोनों टीम संघर्षपूर्ण अपने खेल का प्रदर्शन किया ,लेकिन अंत में पटोरी की टीम एक गोल से विजयी रही। विजेता टीम को ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया गया। दोनों ओर से 12-12 बालिकाओं ने भाग लिया। इस मौके पर रंजन जोसेफ , पंकज कुमार,युगल किशोर राम , बिना कुमारी ,रीता कुमारी , मनीषा कुमारी , डॉ मुकेश कुमार ,शिव प्रसाद राम सहित अन्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.