मांडवीधाम मंडईडीह में रामनवमी की होगी विशाल शोभायात्रा
मांडवीधाम मंडईडीह में रामनवमी की होगी विशाल शोभायात्रा
। रिपोर्ट नागेन्द्र कुमार/ सुधीर मालाकार।
वैशाली ! पातेपुर , प्रखंड क्षेत्र के
राम-जानकी मंदिर, मंडईडीह, मांडवी धाम, में प्रभु श्री राम के अवतरण दिवस रामनवमी के शुभ अवसर पर विशाल शोभायात्रा निकली जाएगी। जानकारी देते हुए मांडवी धाम के सचिव जय शंकर दिवेश ने बताया कि सनातन धर्म के शौर्य के प्रतिक प्रभु श्री राम क अवतरण दिवस को यादगार बनाने के लिए तमाम सनातन धर्मियों के द्वारा विशाल जुलूस का आयोजन किया जाएगा । इसमें परंपरागत वेशभूषा एवं अस्त्र-शस्त्र से सुसज्जित नर नारी भाग लेकर प्रभु श्री राम की जन्मोत्सव को भव्यता प्रदान करेंगे । मांडवी धाम के संचालन के लिए शिक्षाविद व युगल सिंह उच्च विद्यालय के पूर्व प्रधानाध्यापक श्री वैधनाथ सिंह प्रभाकर की अध्यक्षता में आम सभा का आयोजन किया गया।मांडवी धाम के संचालन सुचारू रूप से चलता रहे, इसके लिए विभिन्न पदाधिकारियों का सर्व सम्मति से मनोनयन किया गया ।
जिसमे मनोनीत पदाधिकारियों में मुख्य रूप से अध्यक्ष – देव नारायण साह ,सचिव जय शंकर दिवेश ,उपाध्यक्ष – प्रकाश कुमार सिंह,कोषाध्यक्ष – अनिल कुमार,
उप कोषाध्यक्ष – अर्जुन पासवान,
प्रबंध कार्यकारिणी अध्यक्ष -किशोर कुमार सिंह,सहायक कार्यकारिणी अध्यक्ष – जगदीश पासवान ,प्रबंध कार्यकारिणी के सदस्य गोपाल कुमार सहित अन्य लोगों का भी मनोनयन किया गया। मंदिर प्रबंधन कमेटी के गठन के बाद आमसभा के अध्यक्ष श्री बैद्यनाथ सिंह प्रभाकर ने संबोधित करते हुए कहा कि जो अभी मंदिर प्रबंधन कमेटी का गठन हुआ है ,वह अपनी कार्य कुशलता से कार्य करेगी ,मंगल कामना करते हैं। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति धर्म कार्य के लिए अपना सहयोग देता है ,उसका लोक और परलोक दोनों ही सार्थक हो जाता है। उनके परिजन हमेशा सानंद व खुश रहते हैं ,इसलिए धर्म कार्य में जहां तक संभव हो सहयोग करके इस मानव जीवन की सार्थकता को पूर्ण करनी चाहिए ।इंसान अपनी स्वार्थ के खातिर केवल अपने हित की बात सोचता है, जिसके कारण परिवार व समाज में वेभीचार एवं अराजकता देखने को मिल रही है, इसलिए सनातन धर्मियों को अपने महापुरुषों के वचन को मानते हुए उनके आदर्श पर चलने का संकल्प लेना चाहिए ।तभी समाज ,देश में अमन चैन वह भाईचारा कायम रह सकेगा।
