April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

हरलोचनपुर सुक्की पंचायत के उप सरपंच की कुर्सी बची

हरलोचनपुर सुक्की पंचायत के उप सरपंच की कुर्सी बची

पातेपुर प्रखंड क्षेत्र के हरलोचनपुर सुक्की पंचायत के उप सरपंच के विरुद्ध लाया गया अविश्वास प्रस्ताव मत विभाजन के बाद खारिज हो गया। इस तरह उप सरपंच अपनी कुर्सी बचाने में सफल रहे। जानकारी के अनुसार 09 पंचों ने अविश्वास प्रस्ताव लाए जाने हेतु आवेदन दिया था। अविश्वास प्रस्ताव लाने को लेकर पंद्रह पंच सदस्यों में से नौ पंच सदस्यों के द्वारा प्राप्त आवेदन पर विधिसम्मत कार्यवाही करते हुए सरपंच की अध्यक्षता में सभी पंच सदस्यों से अविश्वास प्रस्ताव को लेकर ग्राम कचहरी कार्यालय पर विशेष बैठक बुलाई गई। जिसमें कुल 14 पंच उपस्थित हुए तथा एक पंच अनुपस्थित रहे। गुप्त मतदान में उप सरपंच प्रमेय भूषण झा के हटाये जाने के विपक्ष में कुल 13 मत दिया गया जबकि हटाये जाने के पक्ष में कुल 02 ही मत प्राप्त हुए। अवैध मतों की संख्या शून्य रही। इस तरह बैठक में उपसरपंच पर अविश्वास का प्रस्ताव खारिज हो गया और प्रमेय भूषण झा उपसरपंच पद पर आसीन रह गये। समस्त कार्यवाही की छाया प्रति सहित उक्त बैठक की कार्यवाही एवं प्रतिवेदन प्रपत्र 3 में प्रभारी ग्राम कचहरी सचिव सुनिल पासवान के द्वारा अग्रतर कारवाई के लिए कार्यपालक पदाधिकारी सह बीडीओ एवं बीपीआरओ दोनों पदाधिकारियों के कार्यालय में सौंप दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.