April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

शिवरात्रि पर्व को लेकर सभी शिव मंदिर को सजाया गया।

शिवरात्रि पर्व को लेकर सभी शिव मंदिर को सजाया गया।

जय शिव शंकर गौरी शंकर पार्वती शिव हरे हरे” के सुमधुर धुन से सारा क्षेत्र भक्तिमय हो गया है. गोरौल गांव स्थित सीढ़ी पोखर के प्राचीन शिव मंदिर के अलावे गोरौल थाना परिसर, गोरौल चौक,हरशेर, गोरौल गांव, सहित हर जगह के शिवालय को शिवरात्रि के अवसर पर सजाया गया है.
वही कोरिगावँ संगत मंदिर पर ,मजीरावाद नहर पर स्थित शिव मंदिर , हनुमान मंदिर गोरौल गांव सहित कई जगहों पर 24 घण्टे का अष्टयाम यज्ञ का आयोजन किया गया है ,
तो कही कीर्तन का आयोजन किया गया है. सुबह से ही श्रद्धालु क्षेत्र के विभिन्न शिव मंदिरों में जल चढ़ाया.
वही महिलाओं द्वारा उपवास रखकर महा शिवरात्रि का व्रत रखा.
रात्रि में विवाह कीर्तन का भी आयोजन किया गया. थाना परिसर में प्रखंड प्रमुख मुन्ना कुमार, मुकेश सिंह, थाना अध्यक्ष अरविंदर कुमार, प्रशांत कुमार, पुष्पलता कुमारी, शिवम कुमारी, शैलेन्द्र कुमार, अभय शंकर सिंह, जयराम तिवारी, संजय सिंह, वहीं अन्य
सभी जगहों पर मणिकांत झा, शम्भूनाथ झा, गुड्डू झा, के अलावे अखिलेश गिरी, प्रशांत कुमार स्थानीय सहित अन्य श्रद्धालु लगे हुए है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.