सड़क दुघर्टना में एक व्यक्ति की हुई दर्दनाक मौत , एक ज़ख़्मी।
सड़क दुघर्टना में एक व्यक्ति की हुई दर्दनाक मौत , एक ज़ख़्मी।
गोरौल थाना क्षेत्र के हाजीपुर मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग एन एच 22 महमदपुर दरिया गांव के निकट मंगलवार की देर रात्रि सड़क दुघर्टना में एक व्यक्ति की मौत घटनास्थल पर ही हो गई वहीं दुसरा व्यक्ति बुरी तरह से जख्मी हो गया,
बताया गया है कि सितामढी से पटना जा रही एक पिकअप वैन जिस पर तख्ता लदा हुआ था,
गोरौल थाना क्षेत्र के महमदपुर दरिया गांव के निकट पिक अप वैन संख्या BR 06G E 6678 ,पंचर हो गया जिसका टायर बदलने के लिए गाड़ी खड़ी कर चालक टायर बदल रहा था वहीं चालक का दुसरा साथी पिक अप के पिछे बैठा था उसी समय एक तेज रफ्तार ट्रक संख्या BR 03G, B 9545 ने पिछे से जोरदार धक्का मार दिया जिसके कारण पिक अप चालक के साथी की मौत वहीं पर हो गई ,
वहीं पिक अप चालक बुरी तरह ज़ख़्मी हो गया,
रात्रि गस्ती कर रही एस आई शिवम कुमारी गस्ती कर घटना स्थल पर पहुंची तो जख्मी व्यक्ति की चीख-पुकार सुनकर तत्काल इसकी सूचना थाने को दी सुचना मिलते ही एस आई प्रशांत कुमार घटनास्थल पर पहुंच कर दोनों पुलिस कर्मी जख्मी चालक को अस्पताल पहुंचाया , वहीं मृतक का शव पोस्मार्टम के लिए हाजीपुर भेज दिया ,
वहीं इस घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी ,पोस्मार्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले
कर दिया ,
मृतक की पहचान सितामढी जिले के सितामढी थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव निवासी रामानुज साह का 27 वर्षीय पुत्र सुरज कुमार के रुप में किया गया है, सुरज कुमार का शादी 3 वर्ष पुर्व हुआ था मृतक को 2 वर्ष का एक पुत्र एवं 3 माह की एक पुत्री भी है,
वहीं जख्मी चालक कि पहचान सितामढी थाना क्षेत्र के लछमी नगर मोहनपुर निवासी धर्मेंद्र यादव बताया गया,
वहीं पुलिस ने पिक अप एवं ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है, वहीं ट्रक चालक एवं खलासी घटनास्थल से गाड़ी छोड़कर भागने में सफल रहा, थाना अध्यक्ष अरविंदर कुमार बताया कि इस स घटना में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई है एवं एक व्यक्ति जख्मी हालत में अभी भी अस्पताल में इलाज रत्त है
