May 1, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

शमशान की निर्माणाधीन चाहरदिवारी को असमाजिक तत्वों द्वारा ध्वस्त कर दिया गया।

शमशान की निर्माणाधीन चाहरदिवारी को असमाजिक तत्वों द्वारा ध्वस्त कर दिया गया।

पातेपुर : पातेपुर प्रखंड के बरडीहा तुर्की पंचायत के वार्ड सं0-07 में शमशान की निर्माणाधीन चाहरदिवारी को असमाजिक तत्वों द्वारा ध्वस्त कर दिया गया। इस संबंध में पंचायत सचिव ने थाना में उन असमाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई हेतु आवेदन दिया गया है।
पहले से कार्य बाधित किए जाने का आरोप
पंचायत सचिव राजनारायण सिंह ने अपने आवेदन में कहा है कि ग्राम पंचायत राज बरडीहा तुर्की में शमशान की चाहरदिवारी निर्माण हेतु ग्राम सभा से पारित किया गया था जिसे 15वीं वित्त आयोग की राशि से योजना सं0-08/2023-24 ली गई थी। उक्त कार्य स्थल पर 28.02.2024 से ग्राम पंचायत एजेंसी द्वारा कार्य प्रारंभ कर दी गई थी। कार्य प्रारंभ होने के उपरान्त कुछ असमाजिक तत्वों द्वारा कार्यों को वाधित किया जा रहा था। तब स्थानीय मुखिया द्वारा आवेदन 10.03.2024 को दिया गया था।
उक्त आवेदन के आलोक में स्थलीय जॉचोपरान्त उनके द्वारा योजनाओं के कार्य को संचालन हेतु स्थानीय महिला मुखिया को आश्वस्त कराया गया था कि कार्य को कराया जाए। किसी तरह का व्यवधान डाला जाता है तो उचित कानूनी कदम उठाया जाएगा। पंचायत सचिव ने कहा है कि इसी दौरान उनकी प्रतिनियुक्ति जिला पदाधिकारी वैशाली के आदेशानुसार हाजीपुर 123 वि०स०क्षे० अन्तर्गत लोक सभा आम निर्वाचन 2024 का कार्यों का निष्पादन करने हेतु कर दी गई।
उक्त परिस्थती में 12.03.2024 को पूर्व रात्रि में योजना सं0-08/2023-24 के अर्धनिमार्णाधिन चाहरदिवारी को असमाजिक तत्वों द्वारा गिरा कर ध्वस्त कर दिया गया। इस संबंध में राज मिस्त्री पंकज कुमार, सुबोध कुमार तथा मजदुर रंजित कुमार, प्रेम लाल राय इत्यादि द्वारा योजना का कार्य किया जा रहा था। उन सभी से सपष्ट पता चल सकेगा कि कौन व्यक्ति द्वारा सरकारी कार्य को वाधित किया जा रहा था।
योजना सं0-08/2023-24, वार्ड सं0-07 ग्राम पंचायत बरडीहा तुर्की में शमशान की चाहरदिवारी जो सरकारी योजना है। ध्वस्त किये जाने वाले असमाजिक तत्वों पर प्राथमिक दर्ज कर अग्रेत्तर कार्रवाई करने की कृपा की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.