एन एन कॉलेज में स्टार्टअप आउटरीच प्रोग्राम का हुआ आयोजन ।
एन एन कॉलेज में स्टार्टअप आउटरीच प्रोग्राम का हुआ आयोजन ।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।
वैशाली ! महुआ , निरसु नारायण महाविद्यालय, सिंघाड़ा में उद्योग विभाग, बिहार सरकार, राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में महाविद्यालय परिसर स्थित सेमिनार हॉल में स्टार्ट अप आउटरीच प्रोग्राम का आयोजन किया गया। कायाक्रम में स्टार्ट अप बिहार के उद्देश्यों और सृजित होनेवाले रोजगार के बारे में जानकारी दी गई। बच्चों से नई तकनीक को अपनाने और नए नए स्टार्ट अप आइडिया लाने को बोला गया। Gec वैशाली के फैकल्टी इंचार्ज सुमित लाल ने बताया कि सरकार द्वारा चयनित स्टार्ट अप प्रस्ताव को 10 लाख ब्याज मुक्त ऋण की सुविधा दी जाएगी। अन्य फैकल्टी देवाशीष कुमार ने विद्यार्थियों से स्टार्ट अप के लिए प्रस्ताव मांगे । सभी विद्यार्थियो ने अपने अपने आइडिया रखें।प्रथम पांच प्रस्ताव को मेडल और प्रमाण पत्र दिया गया। राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय वैशाली और निरसू नारायण कॉलेज सिंघाड़ा के बीच एक mou हस्ताक्षर किया गया। जिसे प्रो संजय कुमार सिंह ने ग्रहण किया। साथ ही महाविद्यालय में स्टार्टअप सेल की स्थापना की घोषणा की गई जिसके को ऑर्डिनेटर प्रो अरविन्द कुमार झा को नामित किया गया। कार्यक्रम में प्राचार्य प्रो नंद किशोर चौधरी, प्रो अर्जुन प्रसाद सिंह ,प्रो मिथिलेश कुमार, प्रो अभिमन्यु कु मन्नु,अमित कुमार खेल निदेशक सहित अनेकों छात्र छात्राएं और महाविद्यालय कर्मी उपस्थित थे।
