March 22, 2024

NR INDIA NEWS

News for all

पीआर कॉलेज सोनपुर में हुआ संगोष्ठी का आयोजन-

1 min read

पीआर कॉलेज सोनपुर में हुआ संगोष्ठी का आयोजन-
नयागांव(सारण)
बिहार दिवस के अवसर पर शुक्रवार को पूर्वोत्तर रेलवे महाविद्यालय सोनपुर में एक सगोष्टी का आयोजन किया गया जिसमे सैकड़ो की संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित हुए। पी आर महाविद्यालय के नोडल पदाधिकारी डॉ.अशोक कुमार राय ने बिहार दिवस पर छात्रों को संबोधित करते हुए यह बताया कि बिहार दिवस हर साल 22 मार्च को मनाया जाता है यह बिहार राज्य के गठन को चिह्नित करता है इसी दिन अंग्रेजों ने 1912 में बंगाल से बिहार को अलग कर एक राज्य बनाया था इस दिन बिहार में सार्वजनिक अवकाश होता है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जब बिहार में सत्ता संभाली तो उन्होंने 22 मार्च को बिहार दिवस मनाने का ऐलान किया।
वहीं महाविद्यालय के भूगोल विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. हरिकांत बरुआ ने बिहार की महता पर प्रकाश डालते हुए छात्रों को बताया कि बिहार भारत के पूर्व भाग में स्थित एक विशेष राज्य है जो कि ऐतिहसिक दृष्टिकोण से भारत का सबसे बड़ा केंद्र है या फिर ऐसा कहना गलत नहीं होगा कि बिहार के बिना भारत अधुरा है बौध धर्म के लोगो द्वारा यहाँ बिहार करने के कारण इस राज्य का नाम बिहार पड़ा इसी पावन भूमि पर महाबोधि मंदिर स्थित है। बिहार की पावन भूमि पर अनेक संतो का जन्म हुआ इस पावन भूमि पर दुनिया के बहुत से हिस्सों में लोग पढना लिखना भी नहीं जानते थे उस समय शिक्षा का सबसे बड़ा केंद्र नालंदा विश्वविद्यालय बिहार में ही स्थित था।
धनञ्जय कुमार राय ने छात्रों को बताया कि बिहार की ही पावन भूमि पर अशोक, अजातशत्रु, बिम्बिसार और अन्य महान राजाओं का जन्म हुआ।आज़ाद भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद का जन्म भी बिहार में ही हुआ है।सिक्खों के दसवे गुरु गोविद सिंह का जन्म भी बिहार की राजधानी पटना में हुआ आज भी भारत के सबसे ज्यादा भारतीय प्रशासनिक अधिकारी बिहार से ही निकलते हैं हालांकि विश्व में शिक्षा के केंद्र का गौरव प्राप्त करने वाले इस राज्य में साक्षरता दर अन्य राज्यों से कम हो गई है तथा रोजगार न मिलने के कारण पलायन एक बहुत बड़ी समस्या बन चुका है।
इस अवसर पर मुख्यरूप से डॉ.बीरेंद्र कुमार,रंधीर कुमार, रामप्रवेश सिंह,धीरचंद पटेल, भूषण राय,शशि राय,
संजय कुमार समेत महाविद्यालय के सभी कर्मी उपस्थित थे।
कार्यक्रम के अंत में सभी छात्रों ने एक साथ यह संकल्प लिया कि हम सभी सतत बिहार के विकास के लिए प्रयत्नशील रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.