बिहार राज्य का 112 वें स्थापना दिवस पर कैंडल जलाकर बिहार दिवस मनाया गया।
बिहार राज्य का 112 वें स्थापना दिवस पर कैंडल जलाकर बिहार दिवस मनाया गया।
रिपोर्ट :नसीम रब्बानी, वैशाली बिहार
हाजीपुर। जिला विधिज्ञ संघ भवन हाजीपुर में विधिज्ञ संघ उपाध्यक्ष अधिवक्ता राजकुमार दिवाकर की अध्यक्षता एवं भाजपा बिहार प्रदेश मीडिया प्रभारी किसान मोर्चा हरेश कुमार सिंह के संचालन में बिहार राज्य का 112 वें स्थापना दिवस पर कैंडल जलाकर बिहार दिवस मनाया गया। इस अवसर पर अधिवक्ता राजकुमार दिवाकर ने कहा कि वर्ष 2010 में प्रथम बार बिहार दिवस मनाया गया था 22 मार्च 1912 को बिहार बंगाल राज्य से अलग हो कर अपनी समृद्ध इतिहास, संस्कृति एवं परंपराओं के साथ नित नए आयाम गढ़ रहा है। संचालन करते हुए भाजपा बिहार प्रदेश मीडिया प्रभारी किसान मोर्चा हरेश कुमार सिंह ने कहा कि देश के विकास में बिहारियों का अमूल्य योगदान है बिहार दिवस पर प्रत्येक बिहारवासी सद्भावना की विचारधारा के साथ सभी समुदाय अपनी विरासत पर गौरवान्वित होकर गौरवशाली इतिहास एवं महापुरुषों के योगदान पर फक्र महसूस करते हैं। जिला विधिज्ञ संघ अध्यक्ष शिवकान्त झा ने मुख्य रूप से संबोधित करते हुए कहा कि बिहार देश को सबसे अधिक आइपीएस, बैंक पीओ देने वाला राज्य है एवं बिहार की मिथिला पेंटिंग विश्व विख्यात है। बिहार दिवस सभी बिहारियों के मान सम्मान के साथ गौरवशाली अतीत को याद दिलाता है।इस अवसर पर अधिवक्ता प्रमोद कुमार सिंह, दिलीप कुमार सिंह, राकेश कुमार सिंह बन्धु, मिथलेश प्रताप सिंह, कन्हैया जी मुकुन्द, अमित कुमार तिवारी, अमित कुमार सिंह, रामाकांत भारती, हरेन्द्र ठाकुर,मोनी कुमारी, जितेन्द्र पाण्डेय, विनय कुमार झा, रौशन कुमार,सुपेन्द्र कुमार भारती, प्रद्युम्न कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह, अरविंद कुमार, अनीशचंन्द्र गांधी,उतम कुमार माथुर, जितेन्द्र मिश्रा,मो मोख्तार अहमद सहित काफी संख्या में उपस्थित अधिवक्ताओं ने बिहार दिवस पर संघ भवन में कैंडल जलाकर रौशन किया एवं बिहार वासियों को शुभकामनाएं दी।
