March 15, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

बिहार दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन।

बिहार दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन।

बिहार दिवस के अवसर पर गौरौल प्रखंड स्थित आरपीसीजे उच्च माध्यमिक विद्यालय बेलवरघाट में कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक एवं छात्र छात्राओं द्वारा विद्यालय के पोषक क्षेत्रों में प्रभात फेरी निकाली गईं । रैली का नेतृत्व विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार शरण एवं भारत स्काउट एवं गाइड के रोवर स्काउट लीडर उमेश कुमार प्रसाद सिंह कर रहे थे। इस बार बिहार दिवस का थीम है ‘युवा शक्ति बिहार की शक्ति’। बच्चे अपने हाथों में स्लोगन युक्त तख्तियां लेकर नारे लगा रहे थे- जन-जन का यह नारा है ,आपना बिहार सबसे प्यारा है । बिहार का अतीत महान है, यही भारत की पहचान है । हम सबका है एक ही सपना, पूर्ण साक्षर बने बिहार अपना। रैली में भारत स्काउट एवं गाइड के स्वयंसेवी के साथ यूथ क्लब, यूको क्लब, मीना मंच, बाल संसद, गणित एवं विज्ञान क्लब के सदस्यों ने भी हिस्सा लिया। सबसे पहले भारत स्काउट एवं गाइड के बच्चे सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा… धुन पर बैण्ड टीम के साथ चल रहे थे । वही बाल संसद एवं मीना मंच के सदस्यों द्वारा नारे लगाए जा रहे थे। विद्यालय की छात्रा रिचा कुमारी, मौसम कुमारी एवं अंजली कुमारी ने बिहार गीत की प्रस्तुति दी। इसके साथ ही ‘युवा शक्ति बिहार की शक्ति’ पर आधारित 18 साल के हो गए हम, वोट जरूर गिराएंगे की प्रस्तुति कर सब लोगों का दिल जीत लिया। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि 22 मार्च 1912 को बिहार स्वतंत्र राज्य बना । इसके बाद बिहार निरंतर प्रगति कर रहा है। हम सबों को बिहार को स्वच्छ और सुंदर बनाने में के लिए कार्य करने की जरूरत है । इस अवसर पर उमेश कुमार प्रसाद सिंह ने अपने वक्तव्य में कहा कि वैशाली गणतंत्र की जननी है। पूरे विश्व में यहीं से प्रजातंत्र की लालिमा फैली है । भगवान महावीर की जन्म भूमि और गौतम बुद्ध की कर्म भूमि वाले इस धरती पर हम सभी पैदा लिए है यह गौरव की बात है । इसलिए हम सबको अपने बिहार के विकास के लिए निरंतर कार्य करने की जरूरत है। इस अवसर पर सीमा कुमारी ,कुमार चंदन, नीतू कुमारी, राकेश कुमार, उमेश कुमार ,रामबाबू राम, जय कृष्ण पाठक ,राहुल कुमार चौधरी, मोहम्मद जमालुद्दीन, सुरभि कुमारी ,अजीत कुमार, पूजा रानी, सुषमा कुमारी ,सरोज कुमार सिंह ,पंकज कुमार , टुनटुन पासवान उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.