February 14, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

होली मिलन समारोह का आयोजन।

होली मिलन समारोह का आयोजन।
आदर्श चेतन सेवा संस्थान, हाजीपुर द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया । इस अवसर पर कलाकारों द्वारा होली गीत एवं जोगीरा की प्रस्तुति हुई । संस्था के संस्थापक सचिव उमेश कुमार निराला ने कार्यक्रम का संचालन किया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला जनसंपर्क पदाधिकारी ,वैशाली को अंग वस्त्र एवं मेमेन्टो प्रदान कर सम्मानित किया। इन्होंने कहा कि होली असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है । कुछ समय के लिए सत्य रूपी सूर्य असत्य रूपी बादलों से ढक जाता है लेकिन अंत में असत्य रूपी बादल को छटना है और सत्य रूपी बादल की विजय निश्चित है। आज के इस बदलते परिवेश में प्रेम और भाईचारे के साथ होली के रंगों में रंगना चाहिए । खास करके इस अवसर पर कई तरह के विवाद उत्पन्न होते हैं ,लेकिन आपसी भाईचारा और स्वच्छ वातावरण में होली का मजा कुछ और ही होता है । इस अवसर पर शकुंतला देवी ने होली गीत की प्रस्तुति कर समारोह को यादगार बना दिया। इसके साथ ही शंभू साजन, सुनीता कुमारी एवं किरण कुमारी ने भी अपने गीतों की प्रस्तुति की। इस अवसर पर सोनपुर में रंग लूटे महादेव ………, होली खेलत रघुवीरा अवध में …. गीतों की प्रस्तुति की गई। हारमोनियम पर शंभू साजन, नाल पर भजन भगत एवं खंजरी पर विजय कुमार गुप्ता संगत कर रहे थे। तमाम कलाकारों को संस्था की ओर से अंग वस्त्र एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी ने सम्मानित किया। सम्मानित होने वाले कलाकारों में शकुंतला देवी, शंभू साजन,भजन भगत, विजय कुमार गुप्ता, किरण कुमारी, सुनीता कुमारी, संजना कुमारी एवं राजीव कुमार सिंह प्रमुख है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.