महुआ में वैशाली विद्यालय की विद्यार्थियों ने जिले में लहराया
महुआ में वैशाली विद्यालय की विद्यार्थियों ने जिले में लहराया परचम
महुआ। रेणु सिंह
शनिवार को आए इंटर रिजल्ट में जिला स्तर पर वैशाली विद्यालय महुआ के विद्यार्थियों ने परचम लहराया है। इसमें छात्राएं छात्रों को पीछे छोड़ अगले पायदान पर आई है। जिला स्तर पर अब्वल करने वाले विद्यार्थियों को यहां स्कूल पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी और शिक्षकों ने उन्हें बुलाकर बधाई दी।
वैशाली विद्यालय महुआ की छात्रा आरती कुमारी व छात्र यश जायसवाल ने आर्टस में जिला स्तर पर स्कूल का नाम रौशन किया है। जबकि कॉमर्स में अंशु कुमारी और मीनाक्षी कुमारी अब्बल आई है। इसी स्कूल की बरखा रानी ने आर्टस में 438 अंक लाकर स्कूल का नाम रौशन की है। इधर वैशाली विद्यालय पर आरती, अंशु, मीनाक्षी और यश को बीइओ अर्चना कुमारी, शिक्षक चिरंजीव कुमार, केदार राय, सलाउद्दीन आदि ने स्कूल का नाम रौशन करने के लिए धन्यवाद दिया। उधर गौसपुर चकमाजाहिद पंचायत के शंकरपुर वार्ड संख्या 09 में बरखा रानी को माता बबीता सिन्हा,पिता अंजन श्रीवास्तव ने मिठाई खिलाकर खुशी जताया। बरखा मैट्रिक में भी स्कूल टॉपर हुई थी। उधर उच्च विद्यालय सिंघाड़ा में मो शाहिद ने भी आर्ट्स में जिला स्तर पर नाम रौशन किया है। टॉपर छात्र-छात्राओं ने बताया कि उन्होंने स्कूल के बाद एक कोचिंग और सेल्फ स्टडी किया। यहां शिक्षक चिरंजीवी ने बताया कि बच्चों में प्रतिभा की कमी नहीं है। उन्हें अगर शिक्षा में कटौती नहीं की जाए तो वह काफी आगे बढ़ सकते हैं। टॉपर विद्यार्थियों के माता-पिता में खुशी का ठिकाना न था।
