April 23, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

वैशाली समाहरणालय, हाजीपुर जिला जन-सम्पर्क कार्यालय

वैशाली समाहरणालय, हाजीपुर जिला जन-सम्पर्क कार्यालय

रिपोर्ट प्रभंजन कुमार

हाजीपुर लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए नोमिनेशन 26 अप्रैल से समाहरणालय के आस-पास 50 मजिस्ट्रेट और पुलिस पदाधिकारी प्रतिनियुक्त संयुक्त आदेश जारी

हाजीपुर, भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 26 अप्रैल 2024 को अधिसूचना जारी करने के साथ ही हाजीपुर लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। नामांकन की प्रक्रिया जिला निर्वाचन पदाधिकारीसह जिला पदाधिकारी के कार्यालय कक्ष में दिनांक 26 अप्रैल से 03 मई तक पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 03:00 बजे तक निर्धारित है। नामांकन के अवसर पर भीड़ नियंत्रण एवं शांतिपूर्ण नामांकन प्रक्रिया को सम्पन्न कराने एवं विधि व्यवस्था संधारण के लिए 50 से अधिक दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी तथा सैकड़ों की संख्या में पुलिस बल तैनात किए गए हैं। इसके लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के हस्ताक्षर से संयुक्त आदेश निकाले गये हैं।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय कक्ष के 100 मीटर के दायरे में नामांकन दाखिल करने हेतु संभावित अभ्यर्थी को 03 (तीन) वाहन से अधिक के प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। लेकिन ये अपने वाहन समाहरणालय परिसर में नहीं ले जायेगें। अन्य किसी भी राजनीतिक दल के वाहन को मुख्य गेट से प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। नामांकन अवधि के दौरान समाहरणालय में कार्य करने वाले सभी पदाधिकारी एवं कर्मी अपने वाहन का पार्किंग अक्षयवट राय स्टेडियम में करेंगे।

समाहरणालय गेट के पास कोषागार कार्यालय के निकट से अभ्यर्थी पैदल निर्वाचन पदाधिकारीसह जिला पदाधिकारी के कक्ष में जायेंगे।

यदि कोई संभावित अभ्यर्थी के विरूद्ध थाना में प्राथमिकी दर्ज हो तो उनके विरुद्ध त्वरित कार्रवाई करने हेतु सभी थानाध्यक्ष को निर्देश दिया गया है। समाहरणालय परिसर में यदि इस प्रकार के चिन्हित व्यक्ति नामांकन के दौरान प्रवेश करते है. तो उनपर कार्रवाई के लिए डीएसपी स्तर के दो पदाधिकारी प्रतिनियुक्त किये गए है।

उप निर्वाचन पदाधिकारी को समाहरणालय परिसर के एक साईड में हेल्पडेस्क का स्टॉल लगाने का निर्देश दिया गया है। अनुमंडल पदाधिकारी हाजीपुर को निर्देश दिया गया कि वे सुनिश्चित करेंगे कि नामांकन के समय अभ्यर्थियों द्वारा आदर्श आचार संहिता का अनुपालन किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.