April 24, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धापूर्वक याद किए गए किसान जगन्नाथ सिंह ।

प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धापूर्वक याद किए गए किसान जगन्नाथ सिंह ।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।

वैशाली ! महुआ, प्रखंड क्षेत्र के सुपौल टरिया पंचायत के दिवंगत किसान जगन्नाथ सिंह की प्रथम पुण्यतिथि श्रद्धा भाव के साथ पुण्य तिथि मनाई गई । यह आयोजन उनके पुत्र डॉ रंजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में आयोजित की गई थी ।इस मौके पर विभिन्न धार्मिक संप्रदाय के संतो द्वारा सर्वधर्म प्रार्थना का आयोजन किया गया। इसमें आर्य समाज ,कबीर मत ,रामानंदी संप्रदाय ,जय गुरुदेव सहित अन्य कई संप्रदायों के व्यक्ति उपस्थित होकर दिवंगत जगन्नाथ सिंह को श्रद्धा सुमन समर्पित किया। श्रद्धांजलि से पूर्व आर्य समाज के रीति रिवाज के अनुसार हवन कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी गई, तत्पश्चात उनके चित्र पर पुष्पांजलि कर श्रद्धांजलि दी गई। श्रद्धांजलि देने वालों में कबीर मठ के महंत धर्मेंद्र दास, रामानंदी संप्रदाय के कामेश्वर सिंह ,कैलाश सिंह के अलावा सुपौल टरिया पंचायत के मुखिया रूबी राय, मुखिया प्रतिनिधि दिलीप कुमार राय, रामसागर सिंह ,जदयू नेता उमेश कुमार सिंह ,मनोज कुमार राय ,प्रमोद कुमार सिंह ,सुधीर मालाकार, दिनेश पासवान, सुजीत कुमार लालटू सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.