May 3, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

जेआरए ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन के सभी परीक्षार्थियों ने 12वीं और 10वीं में लहराया परचम 12वीं में मुस्कान ने 97 तो दसवीं में पुष्कर व श्रेयसी ने 98 फीसदी अंक लाकर जिला का नाम किया रौशन, परीक्षा परिणाम आते ही छात्र-छात्राओं के खिले चेहरे

जेआरए ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन के सभी परीक्षार्थियों ने 12वीं और 10वीं में लहराया परचम
12वीं में मुस्कान ने 97 तो दसवीं में पुष्कर व श्रेयसी ने 98 फीसदी अंक लाकर जिला का नाम किया रौशन, परीक्षा परिणाम आते ही छात्र-छात्राओं के खिले चेहरे


महुआ से  रेणु सिंह,की रिपोर्ट -NR INDIA NEWS 

सीबीएसई 10वीं और 12वीं की परीक्षा परिणाम सोमवार को आते ही परीक्षार्थियों में खुशी की लहर दौड़ गई। यहां संट जॉन्स ग्रुप के संचालित स्कूलों के छात्र छात्राओं ने दोनों परीक्षा में परचम लहराया है। उन्होंने अच्छे अंक लाकर स्कूल ही नहीं बल्कि जिले का नाम रौशन किया है।
यहां 12वीं में मुस्कान ने सर्वाधिक 97 प्रतिशत अंक लाया तो दसवीं में पुष्कर राज और श्रेयसी ने 98 फीसद अंक हासिल किया। वही 12वीं में संस्कृति 95, अश्वनी व संविधा 94 अंक लाकर अपनी लोहा मनवाया। वही लकी कुमारी, आदित्य चौधरी, आदित्य राज, खुशी राज, अरमान अंसारी, प्रिंस राज, अभिषेक कुमार सिंह ने भी 92 फीसद अंक हासिल की है। जबकि दसवीं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले 30, वही 90 फीसद तक अंक लाने वाले परीक्षार्थियों की संख्या 45 है। परीक्षा परिणाम आने के बाद संट जॉन्स अकादमी के सचिव जागेश्वर राय, जेनरल मैनेजर आरती राय के अलावा शिक्षक, शिक्षिकाओं ने सभी उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.