समस्तीपुर में हिंसक झड़प में दो की मौत, कई घायल, बारिश का पानी बना विवाद का कारण।
समस्तीपुर में हिंसक झड़प में दो की मौत, कई घायल, बारिश का पानी बना विवाद का कारण।
समस्तीपुर(जकी अहमद)
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आधारपुर गांव में दो पक्षों के बीच हुए हिंसक झड़प में दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों में गांव के ही पलरु राय के पुत्र श्रवन कुमार एवं हसनैन की पत्नी सनोवर खातून के तौर पर हुई है। हत्या की घटना सामने आने के बाद गांव में तनाव की स्थिति है। जिसके बाद आई जी अजिताभ कुमार, जिले के डीएम शशांक शुभंकर, एसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच कर कैंप कर रहे हैं। गांव में हुए इस खूनी खेल को लेकर बताया जाता है कि उपमुखिया मोoहसनैन का पानी बहाने को लेकर गांव के श्रवण कुमार से विवाद हो गया। यह विवाद इतना बढ़ गया कि उप मुखिया ने श्रवन कुमार पर गोली चला दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
इस घटना से ग्रामीण आक्रोशित हो गए और खुद ही आरोपी को सबक सिखाने के उद्देश्य से दूसरे पक्ष के लोगों के घर में घुस कर महिलाओं को बेरहमी से जमकर पिटाई कर दी। जिसमें मो0 हसनैन की पत्नी सनोवर खातून की मौत हो गई।
इस दौरान उप मुखिया फरार है, लेकिन उसका पूरा परिवार भीड़ के हत्थे चढ़ गया। इसमें उपमुखिया की पत्नी शिक्षिका और बेटी समेत कई लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों में मो0 नूर आलम, मो0 तमन्ने, मो0 निजाम आदि का नाम शामिल है। घायलों में मो0 तमन्ने की हालत नाज़ुक बनी हुई है और वह जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। इतना ही नहीं आक्रोशित ग्रामीणों ने न सिर्फ उन लोगो कि बेरहमी से पिटाई की, बल्कि उसके बाईक और कार सहित उपमुखिया के घर में जमकर तोड़फोड़ भी की और गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। इधर पुलिस ने दोनों लाश को अपने कब्जे में कर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है। मामला तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में है।
