May 2, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

डीएम और एसपी ने किया स्ट्रांग रूम का संयुक्त निरीक्षण

डीएम और एसपी ने किया स्ट्रांग रूम का संयुक्त निरीक्षण

रिपोर्ट प्रभंजन कुमार

हाजीपुर,। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी श्री यशपाल मीणा तथा पुलिस अधीक्षक श्री हर किशोर राय द्वारा आर . एन.कॉलेज ,हाजीपुर में बनाए गए ब्रजगृह और मतगणना हॉल की सुरक्षा व्यवस्था का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया।
विजिट के दौरान परिसर में तैनात सीआरपीएफ तथा बीएसएफ के जवानों से भी पूछताछ की गई। सुरक्षा के मद्देनजर आवश्यक निर्देश दिए गए, ताकि किसी भी स्थिति में स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में त्रुटि की कोई गुंजाइश न रहे।
मालूम हो कि हाजीपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के हाजीपुर, लालगंज, महुआ, राजापाकार, राघोपुर और महनार विधानसभा क्षेत्र के लिए अलग-अलग मतगणना हॉल बनाए गए हैं।
विदित हो कि जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा प्रतिदिन स्ट्रांग रूम का विजिट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.