महुआ में प्रश्नपत्र लीक को लेकर ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन ने किया विरोध प्रदर्शन।
महुआ में प्रश्नपत्र लीक को लेकर ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन ने किया विरोध प्रदर्शन।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार।वैशाली !
महुआ , ऑल इंडिया स्टूडेंट फेडरेशन के तत्वाधान में प्रश्न पत्र लीक को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। नीट यूजी परीक्षा में पेपर लीक और रिजल्ट में गड़बड़ी खिलाफ प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया गया ।बताते चले की नीट यूजी परीक्षा-2024 परिणाम चार जून को घोषित किए गए लेकिन परिणामों को लेकर छात्रों का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। विभिन्न छात्र संगठनों द्वारा लगातार इसका विरोध किया जा रहा है। वामपंथी छात्र संगठन ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (AISF) द्वारा महुआ के गांधी स्मारक चौक पर एनटीए और केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर परीक्षा परिणाम में हुई गड़बड़ियों की जांच की मांग की गई। साथ ही प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया।
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे एआईएसएफ वैशाली के जिला अध्यक्ष प्रकाश प्रियदर्शी ने कहा कि नीट 2024 की परीक्षा शुरू होने से पहले ही 5 मई को प्रश्न पत्र आउट हो गया था, जिसकी शिकायत पटना के थाना में की गई थी । कुछ लोगों को पकड़ा भी गया था, लेकिन NTA ने कहा की कोई प्रश्न पत्र आउट नहीं हुआ है। जबकि दैनिक अखबारों छापा हुआ है की 40 लाख रूपया लेकर प्रश्न पत्र रटाया गया था।उन्होंने कहा कि पहली बार ऐसा हुआ की 1st रैंक मे 67 छात्र और एक ही सेंटर के छह छात्र जो टॉप किए हैं। कभी भी नीट एग्जाम मे 718/719 अंक नहीं आ सकता है, इससे जाहिर होता है की धांधली हूई है।
राज्य परिषद सदस्य सफदर इरशाद ने कहा कि जिस नीट का रिजल्ट 14 जून को आना था, उसे दस दिन पहले यानि लोकसभा रिजल्ट के दिन ही क्यों प्रकशित किया गया। आखिर एनटीए क्या छुपाना चाहती है। ये पहली बार होगा की सभी टॉपर को एम्स जैसी कॉलेज मे नामांकन नहीं मिलेगी। उन्होंने कहा कि जब एनटीए हमेशा विवादों में रहा है तो ऐसे एजेंसी को किस आधार पर सरकार परीक्षा लेने को देती है। इस परीक्षा मे काफी धांधली हुई है, सरकार इसे रद्द करे और पुनः परीक्षा ले।
इस कार्यक्रम में आदर्श रंजन, मो सलमान ,सूरज कुमार,प्रसिद्ध कुमार,विजित कुमार समेत दर्जनों छात्र शामिल हुए।
