April 23, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

पातेपुर में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने विपक्ष को ललकारा

पातेपुर में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने विपक्ष को ललकारा
-कहा, 2025 के विधानसभा चुनाव में बिहार में राजद का हो जाएगा सफाया
पातेपुर, से मोहम्मद एहतेशाम पप्पू की रिपोर्ट।
पातेपुर में गुरुवार को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने बिहार में विपक्ष राजद को चुनौती दी। उन्होंने दहाड़ने वाले अंदाज में तेजस्वी यादव का नाम लेते हुए कहा कि वह कान खोलकर सुन लें। 2025 के विधानसभा चुनाव में राजद के पूरी तरह सफाया हो जाएगा। कोई नामोनिशान नहीं रहेगा। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री श्री राय पातेपुर बाजार स्थित रामजानकी मन्दिर परिसर में आयोजित अभिनंदन समारोह में उपस्थित जन समुदाय को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले पातेपुर के महंत बाबा विश्वमोहन दासजी महाराज के नेतृत्व में साधु-संतों, मंदिर के राजपुरोहित पंडित देवेंद्र झा व पंडितों ने स्वस्तिवाचन के साथ फूलमाला, भगवा साफा पहना अभिनंदन किया। महंत बाबा विश्वमोहन दासजी ने श्रीरामजानकी का भव्य चित्र मंत्री को भेंट किया। इस मौके पर पातेपु, विधायक लखेन्द्र कुमार रौशन, अजबलाल साह, नगर मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, इंद्रजीत सिंह, अनुरंजन मिश्र चुचु, अशोक कुमार राय उर्फ टाइगर, रामकुमार कुशवाहा, उमेश कुमार विभु आदि उपस्थित रहे।
*पातेपुर में मंत्री का जगह-जगह भव्य स्वागत*
पातेपुर श्रीरामजानकी मन्दिर परिसर से पहले बजरंग चौक स्थित मैक्स केयर हॉस्पीटल एंड नर्सिंग होम परिसर में हॉस्पीटल के डायरेक्टर शिवनाथ यादव के नेतृत्व में पैक्स अध्यक्ष अशोक राय, बिंदु राय, संतोष यादव, चंदन कुमार, कृष्णमोहन सिंह, दीपक सिंह, डॉ राहुल कुमार, मुकेश कुमार, विजय सिंह समेत सैंकड़ों समर्थकों ने भव्य स्वागत किया। मंत्री नित्यानंद राय ने उपस्थित लोगों का तीसरी बार भी आशीर्वाद देने के लिए आभार प्रकट किया। वहीं पातेपुर सीमा में प्रवेश करने के साथ ही डभैच में मंत्री को लोगों ने स्वागत किया। डभैच स्थित बाबा दरवेश्वरनाथ मंदिर में चुचु मिश्रा व समर्थकों के साथ पूजा-अर्चना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.