April 23, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

अष्टयाम यज्ञ में सक्रिय योगदान देने वाले कार्यकर्ता हुए सम्मानित

अष्टयाम यज्ञ में सक्रिय योगदान देने वाले कार्यकर्ता हुए सम्मानित
महुआ। रेणु सिंह
यज्ञ में सक्रिय योगदान देने वाले यज्ञ कमेटी के पुनेश्वर सिंह, उमेश कुमार, विश्वजीत सिंह मुन्ना, तारकनाथ मिश्रा, विवेकानंद सिंह, वशिष्ठ सिंह, ओमप्रकाश सिंह, दीपक माया, अभय मिश्रा, रौशन आनंद, जगमोहन सिंह, मुकेश ठाकुर, टुन्नी पासवान, मोहन कुमार, सोनू सिंह, छोटू कुमार, आकाश कुमार, राजा कुमार, विष्णु कुमार, आदिदेव सिंहं आदि को शील्ड, मेडल, कलम आदि देकर सम्मानित किया गया। इस सामान कार्यक्रम के मौके पर हिंदुस्तान के पत्रकार नवनीत कुमार को भी सम्मानित किया गया। वहीं मुख्य अतिथि के रूप में उनसे यज्ञ कमेटी के सदस्यों को सम्मानित भी कराया गया। सम्मान पाकर युवा कार्यकर्ता खुशी से भर गए। इस मौके पर गांव के अलावा पास पड़ोस के लोगों की काफी भीड़ जमी थी। यहां यज्ञ को शांतिपूर्वक और विधि विधान के साथ संचालित करने में महिला कार्यकर्ताओं का भी सफल योगदान रहा। ग्रामीण महिलाओं ने यज्ञ में बढ़ चढ़कर भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.