मां काली पूजन को लेकर श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ से भक्ति रही परवान पर
मां काली पूजन को लेकर श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ से भक्ति रही परवान पर
महुआ के विभिन्न गांवों में होती है आषाढी काली पूजन
महुआ। रेणु सिंह
आषाढ़ में मां काली पूजन को लेकर शुक्रवार को महुआ के विभिन्न गांवो में श्रद्धालुओं में भक्ति परवांन पर रही। पूजन को लेकर दूर तरह से भी श्रद्धालु और ससुराल से बेटियां भी पहुंची।
महुआ के फुलवरिया पश्चिम में मां काली का पूजन श्रद्धा और भक्ति के बीच विधि विधान से हुआ। यहां पर पंडित के द्वारा मंत्रोचार के बीच माता काली का पूजन कराया गया। इस मौके पर भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और मां काली की आराधना की। पूजन के मौके पर मृदंग की थाप और पारंपरिक गीत भी गूंजते रहे। ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि यहां मां काली की सालाना पूजन विधि विधान के साथ आषाढ़ महीने के शुक्रवार या सोमवार को होती है। इस पूजन के मौके पर बेटियां भी ससुराल से मायके आई है। जिससे पूजन स्थल गुलजार रहता है। महिला श्रद्धालुओं में तो श्रद्धा और भक्ति सिर चढ़कर बोलती है। उधर कन्हौली, धनराज के अलावा महुआ के विभिन्न गांव में मां काली की पूजा विधि विधान के साथ की गई। पूजन को लेकर देवी देवताओं की जयघोष गूंजते रहे।
