April 23, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

बिजली मिस्त्री की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

बिजली मिस्त्री की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल
पोल पर तार जोड़ने के दौरान एका एक आई करंट से हो गई थी ग्रामीण बिजली मिस्त्री की मौत, मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग को लेकर शव के साथ 5 घंटे तक सड़क पर बैठे रहे लोग
महुआ। रेणु सिंह
पोल पर चढ़कर तार जोड़ने के दौरान एकाएक आई करंट से ग्रामीण बिजली मिस्त्री की हुई मौत पर लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। पोस्टमार्टम के बाद शव को आते ही मंगलवार की सुबह सड़क पर उतर आए और महुआ हाजीपुर मार्ग को उन्ताहा के पास जाम कर दिया। मृतक बिजली मिस्त्री के ग्रामीण और सगे संबंधी उनके परिजनों को विद्युत विभाग से मुआवजा दिलाने की मांग कर रहे थे।
सड़क पर शव के साथ उतरे लोगों का कहना था कि मृत ग्रामीण बिजली मिस्त्री 42 वर्षीय सुशील झा उर्फ मन्ना ग्रामीण महुआ के कन्हौली धनराज पंचायत अंतर्गत बिशनपुर बेझा वार्ड संख्या 13 निवासी यदुवंश झा का पुत्र था। लोग विद्युत विभाग के द्वारा हुई लापरवाही के कारण उसकी मौत होने का आरोप लगा रहे थे। लोगों का कहना था कि बीते सोमवार को महुआ विद्युत कार्यालय से मानव बल पर बहाल बिजली मिस्त्री के द्वारा मन्ना को बुलाकर गांव के ही पोल पर तार जोड़ने के लिए पोल पर चढ़ाया गया था। इस दौरान अचानक करंट आ गई। जिससे मन्ना को पोल पर करंट लगा और वह नीचे जा गिरा। सूचना मिलने के बाद घर के लोग दौड़े दौड़े पहुंचे और उसे उठाकर महुआ अनुमंडल अस्पताल ले गए जहां से पटना रेफर कर दिया गया। बताया गया कि पटना जाने के क्रम में मन्ना ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इधर सड़क जाम के बाद पुलिस और विद्युत विभाग से पदाधिकारी पहुंचे। उनके द्वारा उचित मुआवजा दिए जाने के साथ मृतक की पत्नी को काम देने के आश्वासन पर 5 घंटे बाद लोग सड़क से हटे। इसके बाद दोपहर से सड़क पर आवाजाही शुरू हुई।
पत्नी और तीन बच्चे के सर से उठा सहारा:
महुआ के बिशनपुर बेझा निवासी ग्रामीण बिजली मिस्त्री सुशील झा उर्फ मन्ना की हुई करंट से मौत पर पत्नी गणिता देवी एक पुत्री ज्योति और दो पुत्र अंकित और आलोक का तो सिर से सहारा उठ गया। अब उन्हें कौन देखेगा। पत्नी और बच्चे के गुलाब से सबका कलेजा दहल जा रहा था। मां शुभकरण देवी तो कलेजा पीट रही थी। मृतक काफी गरीब परिवार से था और उसी के मेहनत मजदूरी से घर परिवार का भोजन चला था। घटना से गांव और आसपास के लोग काफी मर्माहत थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.