April 23, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

एक्यूप्रेशर में चिकित्सीय सुविधा देने के लिए डॉ प्रमोद कुशवाहा हुए सम्मानित

एक्यूप्रेशर में चिकित्सीय सुविधा देने के लिए डॉ प्रमोद कुशवाहा हुए सम्मानित
गोल्ड मेडल देकर किया गया सम्मानित
महुआ। रेणु सिंह
एक्यूप्रेशर योग कॉलेज के तत्वाधान में आयोजित सम्मेलन के मौके पर महुआ के गोरीगामा निवासी डॉ प्रमोद कुशवाहा को सम्मानित किया गया। मंगलवार को यहां एक्यूप्रेशर चिकित्सक प्रमोद कुशवाहा ने बताया कि यह सम्मान मिलने से वह गौरवान्वित हुए हैं।
मालूम हो कि प्रसिद्ध एक्यूप्रेशर चिकित्सक राम जानकी एक्यूप्रेशर चिकित्सा केंद्र के संचालक और एक्यूप्रेशर चिकित्सा में अहम योगदान देकर लोगों को इस विधि की सुविधा देने में अव्वल डॉ प्रमोद कुशवाहा को गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया। डॉ प्रमोद ने एक्यूप्रेशर द्वारा गरीबों को निशुल्क इलाज देने में अग्रणी भूमिका निभाई है। इस चिकित्सा विधि से उन्होंने हजारों रोगियों को चंगा किया है। सोमवार को डॉ प्रमोद कुशवाहा ने बताया कि यह सम्मान उनके कर्मों को देखते हुए दिया गया है और इसकी भागीदार उनका समाज है। डा कुशवाहा ग्रामीण क्षेत्र में गरीब मरीजों का बहुत कम खर्चे में गरीब मरीजों को इलाज देने का काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया की स्वस्थ व्यक्ति एक्यूप्रेशर चिकित्सा पद्धति पर प्रतिदिन 20 मिनट समय देता है तो वह रोगी नहीं बनेगा। इस चिकित्सा विधि से दर्द पर तत्काल नियंत्रण के साथ डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, कब्ज, किडनी, हृदय रोग आदि में अभूतपूर्व सफलता मिलती है। एक्यूप्रेशर पूर्ण रूप से प्राकृतिक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.