April 23, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

महुआ के ताजपुर बुजुर्ग पंचायत अंतर्गत माधोपुर में धूमधाम से हुई वार्षिक लखमा माई का पूजन

महुआ के ताजपुर बुजुर्ग पंचायत अंतर्गत माधोपुर में धूमधाम से हुई वार्षिक लखमा माई का पूजन
महुआ। रेणु सिंह
प्रखंड की ताजपुर बुजुर्ग पंचायत अंतर्गत माधोपुर में मंगलवार को लखमा माई पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भीड़ के कारण स्थल छोटा पड़ गया और पूजन स्थल पर अस्त व्यस्त सा माहौल बना रहा।
बताया गया कि यहां लखमा माई का पूजन साल में एक बार ग्रामीणों द्वारा विधि विधान के साथ श्रद्धापूर्वक की जाती है। यहां माई की पूजन करने से घर में शांति आती है। यहां श्रद्धालुओं ने माई की पूजन कर घर परिवार में शांति, समाज में आपसी भाईचारा प्रेम और सहिष्णुता बनाए रखने के साथ विश्व कल्याण की कामना की। पूजन को लेकर यहां हर लोगों में भक्ति परवान पर रही। माई की पूजन में मुख्य यजमान चुन्नू सिंह और सुबोध सिंह अपनी पत्नी के साथ थे। इस पूजन में ग्रामीणों का भरपूर सहयोग रहा। महिलाओं में तो भक्ति और आस्था सिर चढ़कर बोली। माई की पूजन के लिए महिलाएं सक्रिय रही। इस पूजन को लेकर गांव की बेटियां भी ससुराल से मायके आई थी। उन्होंने भी माई की आराधना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.