April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

11 दिन में भूमि से जुड़ 17 हजार से अधिक मामले निष्पादित

11 दिन में भूमि से जुड़ 17 हजार से अधिक मामले निष्पादित

रिपोर्ट प्रभंजन कुमार

डीएम के निर्देश पर जिले के सभी पंचायतों में आयोजित किए गए राजस्व कैंप

हाजीपुर जिला पदाधिकारी श्री यशपाल मीणा के पहल और मार्गदर्शन में वैशाली जिला के सभी पंचायत/हल्का में 5 जुलाई से 18 जुलाई तक लगाए गए राजस्व कैंप अपने उद्देश्य में काफी सफल रहा। जिला राजस्व शाखा के डेटा के अनुसार, वैशाली जिला में राजस्व कैंप के जरिए 11 दिन में भूमि से जुड़ें 17,217 मामलों का निष्पादन किया गया।
मालूम हो कि दाखिल खारिज, परिमार्जन, भूमि विवाद, अतिक्रमण, ई मापी, सरकारी भूमि को चिन्हित करना, राजस्व लगान वसूली आदि से जुड़े कई मामलों का त्वरित निष्पादन किया गया।
इस कैम्प की सफलता की चर्चा गांव से लेकर शहर तक सभी जगह हो रही है।
ये कैंप सभी अंचलों के सभी पंचायत हल्का में 5 जुलाई से 18 जुलाई तक चला।
वैशाली के विभिन्न पंचायत/ हल्का में लगाए गए राजस्व कैंप में 11 दिनों में भूमि से जुड़े 17,217 मामलों का निबटारा हो चुका है।
इसमें आधार सीडिंग के 15454, दाखिल खारिज के 999 ,अभियान बसेरा अंतर्गत भूमि सर्वेक्षण के 170 , परिमार्जन के 512 और भूमि विवाद के 44 मामलों का निष्पादन शामिल है।
इस दौरान 5,51,298 रुपए के राजस्व लगान की वसूली की गई। सरकारी योजना के लिए 13 सरकारी भूमि चिन्हित किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.