स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर अनुमंडल कार्यालय पर हुई बैठक
स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर अनुमंडल कार्यालय पर हुई बैठक
महुआ। रेणु सिंह
स्वतंत्रता दिवस को धूमधाम और हर्षोल्लास के बीच मनाने को लेकर बुधवार को यहां अनुमंडल कार्यालय पर बैठक हुई।बैठक में उपस्थित लोगों ने अपने-अपने विचार दिए। वहीं इस बार स्वतंत्रता दिवस के मौके पर विभिन्न कार्यक्रम कराने का भी निर्णय लिया गया।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए एसडीओ चंद्रिमा अत्री ने कहा कि राष्ट्रीय त्योहार स्वतंत्रता दिवस को धूमधाम से मनाया जाएगा। इस मौके पर विभिन्न कार्यक्रम गांधी मैदान में होगा। यहां विभिन्न स्कूलों के बच्चे स्काउट गाइड का प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने बैठक में आए स्कूल के प्रधानाध्यापको या उनके प्रतिनिधियों से स्वतंत्रता दिवस पर बच्चों के गीत, संगीत, नृत्य, पेंटिंग आदि विभिन्न कार्यक्रम कराने का भी अनुरोध किया। यहां बैठक में पिछले स्वतंत्रता दिवस पर हुए कार्यक्रम का भी फीडबैक लिया गया। इस मौके पर व्यापारी संघ के अमर कुमार गुप्ता, सुमित सहगल, निजी विद्यालय की संचालक सीमा सिंह, बीडीओ संजीत कुमार, स्वास्थ्य प्रबंधक प्रकाश कुमार, अग्निशमन पदाधिकारी ओंकारनाथ सिंह के अलावा विभिन्न पदाधिकारी और स्कूल के संचालक उपस्थित थे।
