February 14, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

द उम्मीद एवं इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स के संयुक्त प्रयास से भव्य नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन !

द उम्मीद एवं इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स के संयुक्त प्रयास से भव्य नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन !

एनसीसी एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के पूर्ववर्ती कैडेट्स द्वारा संचालित सामाजिक संस्था द उम्मीद और इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स के संयुक्त प्रयास से दलसिंहसराय के मनोकामना मंदिर स्थित हीरालाल साह धर्मशाला में आयोजित किया गया! जो कि शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक और द उम्मीद मेडीकल कोर के अध्यक्ष डॉ० सौमेंदु मुखर्जी और डॉ० निलेश कुमार के नेतृत्व में किया गया! इसके साथ-साथ विलाकर्ष पैरामेडिकल के ओर से नि: शुल्क शुगर, बीपी, जांच के साथ नि:शुल्क फिजियोथैरेपी परामर्श प्रदान किया गया ! नि:शुल्क शिविर का उद्घाटन दलसिंहसराय नगर निगम के मेयर श्रीमती आभा सुरेखा, सुशील कुमार सुरेखा (वार्ड पार्षद) और मीरा देवी ने रिबन काट कर किय! आर वी कॉलेज के एनसीसी पदाधिका

डॉ० धीरज पांडेय ने बताया कि 12 बिहार बटालियन एनसीसी के पूर्ववर्ती कैडेट्स के द्वारा द उम्मीद सामाजिक संस्था को स्थापित कर समाज में विभिन्न प्रकार के सामाजिक कार्यों को पर चढ़कर किया जा रहा है जो की काफी सराहनीय है! द उम्मीद की सह संस्थापिका श्वेता गुप्ता ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए बताए कि द उम्मीद मिशन जन आरोग्य के तहत हमारी संस्था समाज के हर तबके के लोग तक नि:शुल्क चिकित्सा सुविधा के साथ-साथ विभिन्न बीमारियों पर जागरूकता फैला रही है! द उम्मीद के संस्थापक अध्यक्ष अमरजीत कुमार ने बताया कि इस नि:शुल्क शिविर में 300 से अधिक लोगे ने स्वास्थ्य जांच करवाई , जहां पर उन्हें नि:शुल्क दवा के साथ-साथ चिकित्सक चिकित्सक के द्वारा परामर्श दिया गया और लोगों को एचआईवी एड्स से बचाव के लिए जागरूकता भी फैलाए गए! मौके पर
समाजसेवी चंदन प्रसाद
संजीव प्रकाश (वार्ड पार्षद -4)
अरुण गुप्ता ,लोक विजय
मीरा देवी , द उम्मीद के उपाध्यक्ष आदेश कुमार, नवनीत कुमार, ऋषभ,संजीव रंजन ,मनीष कुमार,कुणाल कुमार,प्रिंस कुमार ,सूरज कुमार,आर्यन कुमार,रवि कुमार,राजीव कुमार, तनीश कुमार, विलाक्रस के छात्र, छात्राएं आदि उपस्थित थे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.