March 15, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

चाकजादो के पीस इंटरनेशनल स्कूल में सावन महोत्सव का आयोजन l

चाकजादो के पीस इंटरनेशनल स्कूल में सावन महोत्सव का आयोजन l

पातेपुर से मोहम्मद एहतेशाम पप्पू की रिपोर्ट।

पातेपुर प्रखंड क्षेत्र के चकजादो गांव स्थित पीस इन्टरनेशनल स्कूल में सावन महीने तथा वर्षा के उपलक्ष्य में छात्र छात्राओं के द्वारा सावन महोत्सव पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र एवं छात्राओं ने नृत्य गायन के साथ एक से बढ़कर एक प्रस्तुति पेश कर खुब तालियां बटोरी वहीं कुछ छात्र-छात्राएओं के द्वारा भगवान शिव तथा माता पार्वती भेष भुषा धारण कर उपस्थित लोगों को मनमोहित कर दिया। कार्यक्रम को नई दिशा प्रदान करते हुए स्कूल की प्राचार्या रौशन आरा मुस्तफा ने छात्र छात्राओं को सीख देते हुए कहा कि हम सबको जाती धर्म से उपर उठकर बच्चों को हमारी संस्कृति और सभ्यता की ओर अग्रसर करने की बहुत ही आवश्यकता है।इस अवसर पर स्कूल के निर्देशक निशात आजम सिद्दीकी के साथ ही स्कूल के सभी शिक्षक एवं कर्मचारियों के साथ भारी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम के समापन पर स्कूल प्रबंधन के द्वारा छात्र-छात्राओं के बीच मिठाई आदि सामग्री का वितरण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.