निःशुल्क चिकित्सा शिविर में मरीजों के हुई स्वास्थ्य जांच-
निःशुल्क चिकित्सा शिविर में मरीजों के हुई स्वास्थ्य जांच-
नयागांव सोनपुर(सारण)
भारत रत्न,पूर्व राष्ट्रपति डॉ वी वी गिरी की जयंती के अवसर पर सोनपुर प्रखंड के खरीका बाजार में अवस्थित रामसुंदर दास बालिका उच्च विद्यालय के परिसर में रविवार को एम एस जी इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल स्टडीज,विष्णु होमियो हर्बल ब्यूटी क्लिनिक पटना एवं गोस्वामी जागरण मंच के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच व दवा वितरण शिविर का आयोजन किया गया जिसका विधिवत उद्घाटन संत विष्णु दास उदासीन उर्फ मौनी बाबा व डॉ पीएस दयाल यति,डॉ दुखहरण प्रसाद,डॉ एम के सिंह एवं रूबी कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
यह शिविर चिकित्सक डॉ0 पंकज प्रियम,डॉ अरुण गिरी की उपस्थिति में स्वास्थ्य जांच शिविर में आये लगभग सैकड़ों मरीजों का कई तरह के बीमारियों का निःशुल्क स्वास्थ्य जांच किया गया साथ ही उन सभी मरीजों के बीच निःशुल्क दवा का वितरण किया गया तथा मरीजों को बीमारियों से बचने का तरीका भी बताया गया।
वहीं डॉ पीएस दयाल यति ने बताया कि समाज में जो लोग आर्थिक रूप से कमजोर है जो पैसा के अभाव में जरूरी इलाज नहीं करवा पाते हैं वैसे व्यक्तियों के लिए अब हमेशा निःशुल्क चिकित्सा जांच शिविर व दवा वितरण का आयोजन किया जाएगा।
इस कार्यक्रम में नंदनी एजुकेशनल वेलफेयर सोसायटी की डायरेक्टर श्रीमती रूबी देवी,सचिव शशि कुमार चंद्रवंशी के द्वारा सभी आगन्तुकों को बुके एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।इसमें मुख्यरूप से अभय कुमार सिंह,रवि चंद्रवंशी, सनोज कु सिंह,अभय प्रकाश सिंह, मृदुल चंद्र समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे।
