चौथी सोमवारी पर शिवालयों में जलाभिषेक के लिए उमड़ी भीड़
चौथी सोमवारी पर शिवालयों में जलाभिषेक के लिए उमड़ी भीड़
सावन के पवित्र महीने में देवाधिदेव महादेव का खूब हुआ श्रृंगार पूजन, महिला श्रद्धालुओं ने शिव की लाचारी गाकर मंदिर परिसर को भक्ति में डुबोया
महुआ। रेणु सिंह
सावन के पवित्र महीने की चौथी सोमवारी पर महुआ के विभिन्न शिवालयों में जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालु एक सुबह से शिवालय पर पहुंचकर देवाधिदेव महादेव पर जलाभिषेक करना शुरू कर दिया। यह सिलसिला शाम तक चलता रहा। इस मौके पर चारों ओर भक्ति परवान पर रही।
महुआ के रमणीक स्थल वाया नदी तट कालीघाट स्थित अभय नाथ मंदिर पर देवाधिदेव महादेव को जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। वही महुआ के गौतम द्वार स्थित शिव मंदिर, अनुमंडल कार्यालय द्वार, जवाहर चौक पुराना बाजार, महावीर मंदिर, पंचानंद महादेव पंचमुखी चौक, पंचमुखी महादेव रामजानकी मंदिर परिसर कन्हौली, शिव शक्ति मंदिर व श्रीद्वारिका कैलाश धाम सरसई सरोवर, शिव मंदिर बोअरिया अस्कारनपुर, डुमरी, कड़ियों, सेहान, प्रेमराज, गोविंदपुर, सिंघाड़ा, फुलवरिया, कढनिया, पहाड़पुर, हरपुर ओस्ती, परसौनिया, चकोली, सेंदुआरी, बिरना, लक्ष्मीपुर, माधोपुर, रामपुर, मधौल, मंगुराही, करहटि बुजुर्ग आदि स्थान के शिवालियों पर श्रद्धालुओं ने जिला अभिषेक किया।
