स्वतंत्रता दिवस पर भव्य सांकृतिक कार्यक्रम का आयोजन।
स्वतंत्रता दिवस पर भव्य सांकृतिक कार्यक्रम का आयोजन।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार।
वैशाली ! प्रखंड क्षेत्र के केशोपुर ग्राम स्थित बुद्धा ग्लोबल विलेज अकादमी द्वारा स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।बुद्धा ग्लोबल विलेज़ अकादमी केशोपुर,विद्यालय के संरक्षक सेवानिवृत शिक्षक राजगीर पासवान ने झंडा फहराया और झंडे को सलामी दी। विद्यालय के छात्र एवं छात्राओं ने भाषण ,देश भक्ति गीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुति से बच्चों ने आज़ादी के जश्न को दोगुना कर दिया । सभी कार्यक्रम एक से बढ़कर एक थे। जिसमें वन्दे भारती सर पे हिमायल का छत है गीत पर. बच्चियों द्वारा किया गया समूह डांस एवं “प्रदूषण” लघु नाटक प्रस्तुति ने सभी का मनोरंजन के साथ-साथ समाज में प्रदूषण से होने वाले कारणों और इसके रोक-थाम के उपाय का संदेश दिया । जिसमें भाग लेने वाले छात्र छात्राओं में वैनवी,वीरा,अर्चना,अल्पना,सिद्धि,शालू,आराधना,जानवी,अंशिका,दीपरानी,कृति,साहिल,अली,फरहान,गोपाल,अमर,मयंक,मोहित,रोहित सहित अन्य ने इस कार्यक्रम को अपने अभिनय से सफल बनाया । निर्देशन राजनंदिनी कुमारी शिक्षिका ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक शैलेन्द्र कु.,रागनी मैंम,अमन मिस,रंजीत ठाकुर,मो.वकार ,एम.ज़ीशान मौजूद थे। अतिथि के रूप में विजय कुमार शिक्षक,रजनीश कु.,सत्यनीष कु,मनीष, सुभाष कुमार सहित अन्य गण्यमान व्यक्ति उपस्थित थे।
