मां काली की वार्षिक पूजा धूमधाम व विधि-विधान से संपन्न हुई
मां काली की वार्षिक पूजा धूमधाम व विधि-विधान से संपन्न हुई
रिपोर्ट:- मोहन कुमार, महुआ
महुआ प्रखंड क्षेत्र के गौसपुर चकमजाहिद पंचायत के अंतर्गत गद्दोपुर गांव में स्थित मां काली का वार्षिक पूजनोत्सव शुक्रवार को धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। परंपरागत तरीके से हुई इस पूजा में गांव के सभी वर्ग के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी निभाई। अहले सुबह से ही मंदिर को धोकर साफ किया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरु हुआ। जो शाम तक जारी रहा। मां काली की वार्षिक पूजा में महिलाओं ने अपने-अपने घरों में पकवान बना उसका प्रसाद चढ़ाया । पंडित सत्यम मिश्रा के द्वारा वैदिक मंत्रों के उच्चारण के साथ मां काली की पूजा को परंपरागत ढंग से संपन्न कराया गया। हवन की आहुति अग्नि कुंड पर पड़ते ही पूरा गांव के वातावरण सुगंधित व भक्तिमय हो गया।जिसमें मुख्य यजमान सुजीत कुमार थे । इस मौके पर मां काली का विशेष पूजन तथा हवन किया गया। मंदिर को भव्य व आकर्षक ढंग से सजाया गया था। वार्षिक पूजनोत्सव मंदिर के पुजारी के नेतृत्व में किया गया। ज्ञात हो कि प्रत्येक वर्ष सावन माह में मां काली की वार्षिक पूजा होती है। इस दौरान स्थानीय बाजार के सुजीत कुमार, अमित सिंह, वशिष्ठ सिंह,उमेश कुमार,गुलशन कुमार, अभिषेक कुमार, जगमोहन सिंह, मोहन कुमार सिंह,सौरभ कुमार , राजकमल जायसवाल, साहिल ठाकुर शामिल हुए।स्थानीय लोगों ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मां काली की वार्षिक पूजा धूमधाम से की गई। वार्षिक पूजा में काफी संख्या में महिला पुरूष श्रद्धालु शामिल हुए। पूजा संपन्न होने के पर श्रद्धालुओं के बीच खीर का प्रसाद वितरण किया गया।
