April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

वैशाली में बढ़ते अपराध के खिलाफ राजद का एक दिवसीय धरना ।

वैशाली में बढ़ते अपराध के खिलाफ राजद का एक दिवसीय धरना ।

हाजीपुर( वैशाली) राष्ट्रीय जनता दल एवं उनके सहयोगी इंडिया घटक दल के नेताओं द्वारा वैशाली सहित बिहार में बढ़ते अपराध के खिलाफ आक्रोश मार्च एवं धरना का आयोजन किया गया। आक्रोश मार्च हाजीपुर मुख्यालय के राम आशीष चौक से चलकर गांधी चौक पर पहुंच कर धरना में तब्दील हो गई।धारणा को संबोधित करते हुए महुआ के लोकप्रिय विधायक डॉ मुकेश रोशन ने कहा कि बिहार में हत्या, लूट ,बलात्कार, जहरीली शराब जैसी घटनाएं आम बात हो गई है। प्रत्येक दिन कहीं ना कहीं हत्या जैसी वारदात हो ही जाती है। वैशाली जिले में नगर पार्षद की सरेआम हत्या कर दी गई और प्रशासन मुगदर्शक बनकर बैठी रही ।डॉ रोशन ने नीतीश सरकार को महा राक्षस की सरकार की संज्ञा दी। उन्होंने कहा कि लोग कहते हैं बिहार में बाहर है नीतीश कुमार है लेकिन ऐसा नहीं है बिहार में अत्याचार है, भ्रष्टाचार्यों की सरकार है ।यह निकम्मी सरकार पूरी तरह से फेल हो चुकी है ।आने वाले 2025 के विधानसभा चुनाव बिहार की जनता नीतीश कुमार को गद्दी से उतार देगी ।मुख्यरूप में धरना में जिला अध्यक्ष बैजनाथ सिंह चंद्रवंशी ,महुआ विधायक डॉ मुकेश रौशन, डॉ कुमार चौरसिया, ललन शाहू, संजय पटेल, रणविजय यादव, अनिल गुप्ता, श्रीकांत यादव, खुर्शीद आलम, मोहम्मद नसीम रब्बानी ,निर्दोष यादव, भोला सिंह, सहनाज सिद्दीकी, मोहम्मद सरफराज एजाज, सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.