April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

महुआ में हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर का विधायक ने किया उद्घाटन

महुआ में हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर का विधायक ने किया उद्घाटन
महुआ। रेणु सिंह
लोगों को स्वास्थ्य सुविधा को मुहैया कराने के लिए बुधवार को यहां मंगुराही पहाड़पुर में शिलापट्ट से पर्दा हटाकर स्थानीय विधायक डॉ मुकेश रौशन के द्वारा हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर का शुभारंभ किया गया। यह स्वास्थ्य भवन का शुभारंभ होते ही लोगों ने जमकर तालियां बजाई और जयकारे लगाए।
इस स्वास्थ्य भवन का शुभारंभ करते हुए स्थानीय विधायक डॉ मुकेश रौशन ने कहा कि यहां के लोगों को स्वास्थ्य सुविधा लेने के लिए दूर जाना पड़ता था। अब उन्हें इसी हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर पर स्वास्थ्य से संबंधित सारी सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने कहा कि यहां के लोगों को हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर होने की चीर प्रतिशक्षित मांग थी जो पूरा हुआ है। इस मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मनोरंजन कुमार सिंह, अस्पताल प्रशासन के विभिन्न सदस्य, मुखिया पति प्रदीप यादव, मुखिया संजीत कुमार, रणविजय यादव, मुकेश राय, राणा सिंह और पंचायत के काफी संख्या में लोग उपस्थित थे। बताया गया कि हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर का नया भवन बन जाने से चिकित्सीय सुविधा देने में परेशानी नहीं होगी। यहां पर आसपास के लोगों को प्राथमिक स्तर पर चिकित्सीय सुविधा प्राप्त होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.