6 सितंबर को होगा हरितालिका ( तीज ) एवं चकचंदा पर्व ।
6 सितंबर को होगा हरितालिका ( तीज ) एवं चकचंदा पर्व । रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।
महुआ (वैशाली) आचार्य पंडित नंदकिशोर झा के अनुसार हरितालिका (तीज) व्रत चतुर्थी युक्त उदय व्यापिनी तिथि में की जाती है । इसलिए 6 सितंबर शुक्रवार को तृतीया तिथि में सूरज का उदय हो रहा है ,साथ ही हस्त नक्षत्र की उदय व्यापिनी है, इसलिए हरितालिका तीज व्रत सूर्योदय से लेकर दिन रात में कभी भी पूजन किया जाएगा। इस भ्रम में ना रहे हैं की तृतीया तिथि के अंदर ही पूजा करना है। कहा भी गया है कि जिसका उदय उसका अस्त होता है ।दूसरी तरफ चंद चौथ (चक चंदा) वर्त को लेकर भी लोग संसय में हैं ।चंद्रचौथ व्रत का विधान है कि जिस तिथि चतुर्थी तिथि में चंद्र का उदय होगा ,उसी दिन यह व्रत किया जाएगा ।अतः 6 सितंबर शुक्रवार को ही चतुर्थी तिथि में चंद्र का उदय हो रहा है , इसी दिन चंद्र चौथ का ही व्रत होगा ।7 सितंबर को पंचमी तिथि में चंद्र का उदय होने के कारण यह ग्रह्य नहीं है ।7 सितंबर शनिवार गणेश चतुर्थी व्रत पूजन है, जिसमें गणेश जी की पूजा होती है ।
