April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

महिला एवं पुरुष वर्ग कुस्ती दंगल प्रतियोगिता का उद्घाटन करने का कार्य किया।

जयप्रकाश विश्वविद्यालय छपरा के माननीय कुलपति प्रो डॉ प्रमेन्द्र कुमार वाजपेई द्वारा परसा सारण जिला के हाई स्कूल के प्रांगण में श्री कृष्ण जन्म उत्सव के छठा दिन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर महिला एवं पुरुष वर्ग कुस्ती दंगल प्रतियोगिता का उद्घाटन करने का कार्य किया।

कुलपति महोदय ने राधे कृष्णा जी का पूजा अर्चना करने के उपरांत नारियल फोड़ कुस्ती दंगल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया ।

कुलपति महोदय को पूजा समिति अध्यक्ष श्री शैलेन्द्र यादव ने अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया और आशीर्वाद लेने का कार्य किया,
प्राचार्य डॉ पुष्पराज गौतम पी एन कालेज परसा, को डॉ.संजय कुमार राय ने अंगवस्त्र से सम्मानित किया, प्राध्यापक डॉ संजय कुमार सिंह को सुमंत कुमार बाबा ने अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।
पूजा समिति सदस्य विकास कुमार,पंकज कुमार, तुफान कुमार, सिकन्दर कुमार राय,रितिक यादव, कुणाल कुमार, अंकित कुमार, हैप्पी कुमार, रितेश कुमार , पवन कुमार, आदि ने आएं हुए सभी अतिथिगणों को स्वागत करने का कार्य किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.